Dhanbad

#Dhanbad मारपीट मामले में न्यूज विंग की खबर पर सीएम ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई का दिया निर्देश

Dhanbad: जिले के झरिया इलाके के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. हालांकि, न्यूजविंग में खबर प्रकाशित किये जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसे रीट्विट कर पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ेंः#Corona की चपेट में शेयर मार्केटः सेंसेक्स 2000 अंकों से धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट

बता दें कि शनिवार को जामाडोबा जीतपुर के रहने वाले भाजपा नेता श्रवण राय और उनके भाइयों ने पड़ोसी लक्ष्मी देवी और उनकी बेटी की घर में घुसकर पिटाई कर दी थी. इस पूरे मामले को वीडियो वायरल भी हुआ था, जिसमें बीजेपी नेता के भाई के हाथ में पिस्टल दिखायी दे रही है. बावजूद इसके पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

वहीं पिटाई से घायल मां और बेटी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. इधर मामले में लक्ष्मी देवी की बड़ी बेटी मीना कुमारी ने आरोप लगाया कि श्रवण राय दबंग हैं और उससे उनके पूरे परिवार को खतरा है. मीना ने आरोप लगाया कि श्रवण राय ने ही उसके पिता जंगी पासवान की हत्या करायी है.

अब वह खुलेआम धमकी दे रहा है कि जंगी पासवान की तरह ही उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा. मीना कुमारी ने बताया कि वह दलित परिवार से है. इसलिए प्रशासन भी उसका सहयोग नहीं कर रहा है. जबकि मारपीट के दौरान उसने जाति सूचक गालियां भी दी गयी है.

पिस्टल लेकर आया था श्रवण राय का भाई-मीना

मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में श्रवण राय का भाई पीछे पिस्टल लेकर खड़ा है. इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है.
मीना देवी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद इस मामले में जोड़ापोखर थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज की है.

लाल घेरे में हाथ में पिस्टल लिये बीजेपी नेता श्रवण राय का भाई, वीडियो का स्क्रीन शॉट

हालांकि, पहले जोड़ापोखर थाना प्रभारी प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन से जाति सूचक शब्द को हटाने के लिए कह रहे थे. जब उसने मामले की शिकायत सिंदरी डीएसपी से की तो प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह: ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी

मीना देवी ने बताया कि श्रवण राय और उसके भाई उन लोगों के साथ अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करते रहते हैं. मीना कुमारी ने बताया कि इस पूरे मामले का मैंने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में भाजपा नेता श्रवण राय की दबंगई साफ दिख रही है. साथ ही श्रवण राय के पीछे पिस्टल लेकर खड़े उसके भाई को भी साफ देखा जा सकता है.

दर्ज कर ली गयी है प्राथमिकी- बीजेपी

इस मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद अगर श्रवण राय दोषी पाये गये तो उन पर जरूर कार्रवाई की जायेगी.

इस मामले में सिंदरी डीएसपी अजित कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की गयी है. वायरल वीडियो को भी देखा गया है. वीडियो की जांच की जायेगी. फिलहाल मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

इसे भी पढ़ेंःहाल दुमका के जरमुंडी का: खटिया पर लादकर ग्रामीण ले जाते हैं मरीज, आजादी के बाद भी नहीं हुआ विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button