Main SliderNational

#DelhiViolence: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 18, हालात पर काबू के लिए NSA अजित डोभाल को मिली जिम्मेवारी

New Delhi: हिंसा से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में जो हालात हैं. उससे आम लोग से लेकर पुलिस तक के पसीने छूट रहे हैं. हिंसा के चौथे दिन भी हालात तनावपूर्ण हैं. लेकिन इसी बीच उपद्रवियों ने गोकुलपुरी में एक कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी और फरार हो गये. दिल्ली हिंसा में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. और मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. घायलों की संख्या भी 200 के पार है.

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर जिस तरह से हालाता खराब हो गये हैं. उसपर नियंत्रण करने की जिम्मेवारी देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंपी गयी है. NSA अजीत डोभाल अब दिल्ली में फैली हिंसा पर काबू करने के लिए अपने तरीके से काम करेंगे. साथ ही अजित डोभाल अपनी रिपोर्ट सीधे प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट को सौपेंगे.

इसे भी पढ़ें –  #delhivoilence : गृहमंत्री के रुप में अमित शाह की तीसरी बड़ी विफलता!

हालात खराब करने की इजाजत किसी को नहीं – NSA

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की जिम्मेवारी मिलने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने कहा है कि, देश की राजधानी में कानून व्यवस्था को तोड़ने और हालात खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी.

साथ ही कहा कि दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी है. और हालात को काबू करने और शांति व्यवस्था बनाये रपखने के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गयी है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मे मंगलवार की देर रात हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इसपर समीक्षा भी की.  अजित डोभाल सबसे पहले नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या के ऑफिस पहुंचे थे.

वहीं डोभाल ने अधिकारियों संग मीटिंग की फिर वे सीलमपुर के लिए रवाना हो गये. डोभाल के साथ  दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी मौजूद थे. वहीं NSA डोभाल ने दिल्ली हिंसा में मारे गये लोगों, घायलों के अलावा हिरासत में लिए गये हिसं के आरोपियों की जानकारी भी ली.

इसे भी पढ़ें –  #RajyaSabhaElection: पार्टियों के बीच रणनीति बननी शुरू, निर्दलीय और आजसू के विधायक होंगे निर्णायक

अबतक 18 लोगों की हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि दिल्ली में 23 फरवरी से हिंसा फैली है. और इसमें मरने वालों की संख्या 18 हो गयी है. जबकि घायलों का आंकड़ा 200 से पार है. दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, चांदपुर समेत नार्थ-इस्ट दिल्ली के कई इलाकों में रुक-रुक कर हिंसा हो रही है. वहीं नॉर्थ-इस्ट दिल्ली के हालात को देखते हुए प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश भी दिया है.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand के क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक चंदा AJSU पार्टी को, JVM दूसरे व JMM तीसरे नंबर पर रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button