
Washigton : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि फेसबुक ने उन्हें इस सोशल मीडिया साइट पर लोकप्रियता के मामले में पहला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा स्थान दिया है. ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर जायेंगे.
ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट किया, मेरा मानना है कि यह बहुत सम्मान की बात है। (फेसबुक के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मार्क जुकरबर्ग ने हाल में कहा, डोनाल्ड जे ट्रम्प फेसबुक पर शीर्ष स्थान पर है.
Great honor, I think? Mark Zuckerberg recently stated that “Donald J. Trump is Number 1 on Facebook. Number 2 is Prime Minister Modi of India.” Actually, I am going to India in two weeks. Looking forward to it!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 14, 2020
इसे भी पढ़ें : महबूबा-उमर के बाद शाह फैसल पर एक्शन, PSA के तहत मामला दर्ज
मैं दो सप्ताह में भारत जा रहा हूं
नंबर दो पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं. दरअसल, मैं दो सप्ताह में भारत जा रहा हूं. इसे लेकर उत्साहित हूं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले पर वह पहले और मोदी दूसरे नंबर पर हैं.
उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच से इतर सीएनबीसी टीवी को दिये एक साक्षात्कार में पिछले महीने कहा था, मैं फेसबुक पर नंबर एक पर हूं, क्या आप जानते हैं कि दूसरे नंबर पर कौन है? भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. ट्रम्प अपनी भारत यात्रा के दौरान नयी दिल्ली के अलावा अहमदाबाद भी जायेंगे जहां वह एक नवनिर्मित स्टेडियम में मोदी के साथ संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Bombay_High_Court ने कहा, शांतिपूर्ण तरीके से CAA का विरोध करने वाले देशद्रोही नहीं कहे जा सकते




