
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में ब्लास्ट हुआ है. वजीरगंज इलाके में कोर्ट कैंपस में धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में कई वकील के घायल होने की खबर हैं.
Crude bomb hurled in a Lucknow court. Two lawyers injured. Three live crude bombs recovered.More details awaited. pic.twitter.com/iXvxNK9Tqb
— ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2020
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट परिसर में 3 जिंदा बम मिले हैं. वकील संजीव लोधी पर हमला हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
इसे भी पढ़ेंःदो साल बाद पूरा हुआ सोलर स्ट्रीट लाइट का टेंडर, 2018 से रुकी थी प्रक्रिया
आपसी विवाद में हमला !
बम फटने के कारण कोर्ट में अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह धमाका लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वकील संजीव लोधी को निशाने पर लेकर किया गया है. संजीव लोधी घायल हो गए हैं.
#UPDATE Lucknow: Crude bomb was hurled towards chamber of lawyer Sanjeev Lodhi who has blamed another lawyer Jitu Yadav for the incident. Police at the spot https://t.co/X8eJ7SJJbn
— ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2020
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में ये हमला हुआ है. दरअसल संजीव लोधी ने बार एसोसिएशन में शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें धमकी मिली थी. जीतू यादव नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बम फेंका.
कचहरी में चुनाव भी होना है, उसी वजह के कारण रंजिश में ये हमला किया गया.
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है. मौके से मिले तीन जिंदा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
इसे भी पढ़ेंः#Political_Parties को बताना होगा क्रिमिनल को टिकट देने का कारणः सुप्रीम कोर्ट




