National

एडुकॉम्प, उसके निदेशकों पर बैंकों से 1,955 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

New Delhi :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने एडुकॉम्प सॉल्यूशंस, उसकी अनुषंगी और निदेशकों पर कथित रूप से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की अगुवाई वाले 13 बैंकों के गठजोड़ से 1,955 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सीबीआइ ने आठ स्थानों पर छापेमारी भी की है.

जांच एजेंसी ने एडुकॉम्प सॉल्यूशंस लि., उसके प्रबंध निदेशक शांतनु प्रकाश, गारंटर जगदीश प्रकाश, उसकी अनुषंगी एडु स्मार्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. और निदेशकों विजय कुमार चौधरी और विनोद कुमार दन्डोना के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ेंः टेरर फंडिंग मामला: हाइकोर्ट ने एनआइए से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 17 मार्च को

आठ ठीकानों पर छापामारी

सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली, देहरादून और गुरुग्राम में एडुकॉम्प सॉल्यूशंस, एडु स्मार्ट और उसके निदेशकों के आठ परिसरों पर छापेमारी की है.

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के खाते को 2016 में गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घोषित किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः कडरू में शाहीन बाग की तर्ज पर धरना दे रहीं महिलाओं ने आप की जीत का स्वागत किया, कहा- अब CAA-NRC वापस ले केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button