BusinessNational

#Rahul_Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, अर्थव्यवस्था धराशायी, वित्त मंत्री को बर्खास्त करें, जिम्मेदारी से बच जायेंगे

NewDelhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करके अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था धराशायी हो गयी है और आपको इस पर मंथन करना चाहिए कि जिम्मेदारी से कैसे बचना है. गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, आप बेखबर निर्मला जी की ओर से प्रस्तुत बेकार बजट का सहारा लीजिए.  उन्हें बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए.  समस्या हल हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें : टेस्ला के मालिक #Elon_Musk ने एक महीने में कमाये  94,500 करोड़,  टेस्ला के शेयर  86 प्रतिशत बढ़े

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला करना जारी 

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर घिरी मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हमला करना जारी है. 1 फरवरी को पेश किये गये आम बजट को पहले ही कांग्रेस नकार चुकी है. अब राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए. इससे पीएम के ऊपर कोई भी दोष नहीं आयेगा.

इसे भी पढ़ें : क्या वीर सावरकर ने अंग्रेजों से लगायी थी दया की गुहार? अंडमान प्रशासन के पास दया याचिकाओं का रिकॉर्ड नहीं

अर्थव्यवस्था बुरी तरह से फंस चुकी है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, प्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था बुरी तरह से फंस चुकी है और आपको अपना दिमाग इस विषय में दौड़ाना चाहिए कि किस तरह अपने ऊपर से दोष हटायें. ऐसे में निर्मला जी द्वारा पेश किये गये बजट का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने पद से हटायें और सारा दोष उनपर ही मढ़ देना चाहिए. समस्या हल हो जायेगी.

जान लें कि इससे पहले भी बजट पेश होने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि इसमें कुछ भी नया नहीं है. इसमें केवल लंबी बातें और भाषणबाजी है. राहुल गांधी लगातार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते आये हैं.

लोकसभा में एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था, इस बजट में सरकार की ओर से किसानों के लिए 16 सूत्रीय योजना का ऐलान किया गया. हालांकि, बजट की सबसे बड़ी बात इनकम टैक्स स्लैब में किये गये बदलाव रही.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका की #Seattle_City_Council में CAA-NRC विरोधी प्रस्ताव पास, कहा, इसे स्वीकार नहीं किया जायेगा   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button