National

जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों पर प्रियंका ने पूछा- क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीने से चल रही पाबंदियों का हवाला देते हुए सवाल पूछा है. प्रियंका ने सवाल किया है कि “क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी पर प्रियंका ने साधा निशाना, कहा- #Unemployment चरम पर है, यह संयोग या आपका प्रयोग?

क्या है प्रियंका का सवाल

प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि छह महीने हो चुके हैं तब से जम्मू-कश्मीर में दो पूर्व मुख्यमंत्री बिना किसी आरोप के कैद हैं और लाखों लोग पाबंदी में हैं.

उन्होंने सवाल किया, ‘छह महीने पहले हम पूछ रहे थे कि यह कितना लंबे समय तक चलेगा? प्रियंका ने कहा कि अब हम पूछ रहे हैं कि क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें- #ShaheenBaghFiring: कपिल के पिता ने दिल्ली पुलिस के दावे को किया खारिज, कहा- हम AAP के सदस्य नहीं

एहतियातन सुरक्षा संबंधी लगायी गयी थीं पाबंदियां

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान खत्म किया था. उसके बाद एहतियातन सुरक्षा संबंधी पाबंदियां लगायी गयी थीं.

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था. सरकार का कहना है कि पाबंदियों में धीरे धीरे ढील दी जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button