National

#Jamia_Firing: धरना स्थलों पर बार-बार हो रही फायरिंग पर येचुरी ने BJP को घेरा, PM की चुप्पी पर उठाये सवाल

New Delhi: जामिया यूनिवर्सिटी में एकबाऱ फिर हुई फायरिंग ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के जामिया नगर और शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थलों पर बार-बार गोलीबारी होने के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी की चुप्पी और भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर हिंसा भड़काये जाने को जिम्मेदार ठहराया है.

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग, दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भड़काऊ बयान देने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है.

इसे भी पढ़ेंःहेगड़े के बयान पर बवालः कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बैकफुट पर बीजेपी

‘दिल्ली में फायरिंग पर पीएम चुप क्यों’

येचुरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘हर जगह बार-बार गोलीबारी हो रही है और यह प्रधानमंत्री की सतत चुप्पी और मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं द्वारा हिंसा भड़काए जाने का नतीजा है. एक के बाद एक वारदात, मिलीभगत की ओर इशारा करती है.’’


उन्होंने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को खलनायक बता कर हिंसा उकसाने वालों को खुली छूट है.’’

येचुरी ने कहा, ‘‘दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है. बार-बार हिंसा भड़काने की घटनाओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही सीधे तौर पर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की है.’’

इसे भी पढ़ेंःऐसा झारखंड में ही संभव: सत्तापक्ष के 4 विधायकों ने MNREGA की सोशल ऑडिट रोकने की मांग की

जामिया में तीसरी बार फायरिंग

उल्लेखनीय है कि रविवार को दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर गोलीबारी की, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इससे पहले 30 जनवरी को सीएए के विरोध में जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च के दौरान भी गोलीबारी की घटना हुई, इसमें एक छात्र घायल हो गया था. इसके बाद एक फरवरी को भी शाहीन बाग में धरना स्थल पर गोलीबारी की घटना हुई, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था.

इसे भी पढ़ेंःछात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट से मिली जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button