National

#Delhi_Assembly_Elections : चुनाव आयोग की टीम शाहीन बाग गयी,  शांतिपूर्ण चुनाव इंतजामों का आकलन किया

NewDelhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव  के मद्देनजर चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को शाहीन बाग  का दौरा किया.  दिल्ली में आठ फरवरी को  वोट डाले जायेंगे.  चुनाव पूर्व समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को शाहीन बाग  का दौरा किया. खबर है कि इस टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि शाहीन बाग  इलाके में 8 फरवरी को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाये जा सकते हैं या नहीं. 

इस संबंध में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा कि वे शाहीन बाग में चुनाव के पहले की तैयारियों का जायजा लेने आये थे. उन्होंने बताया कि इस इलाके में 5 पोलिंग बूथ हैं, जहां वोटरों को आने और जाने में कोई समस्या नहीं होगी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की.

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह

इसे भी पढ़ें : #Budget2020: Economy Survey लोकसभा में पेश, 2020-21 में GDP ग्रोथ 6-6.5 फीसदी रहने का अनुमान

15 दिसंबर से शाहीन बाग में  प्रदर्शन जारी है

जान लें कि पिछले 15 दिसंबर से यहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है. जिस कारण तनाव की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ये जानना चाहती थी कि यहां इस परिस्थिति में चुनाव हो सकते हैं कि नहीं. दिल्ली पुलिस ने भी शाहीन बाग में निर्बाध चुनाव आयोजित कराने के लिए इंतजामों का आकलन किया था. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बताया था कि इस क्षेत्र में निर्बाध चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तर पर आकलन किया गया.  CAA और प्रस्तावित NRC के खिलाफ पिछले साल दिसंबर से ये प्रदर्शनकारी दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्र सरकार जबतक CAA और NRC को खत्म करने का फैसला नहीं करती है, तब तक वे  प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें : विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में #Freedom_Of_Expression खतरे में : मानवाधिकार कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button