Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के तीन-चार आतंकवादियों के समूह के पुलिस पर हमला कह दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ट्रक में छिपकर घाटी में घुसने की फिराक में थे. उनकी कोशिश कश्मीर में प्रवेश करने की थी. अब तक तीन आतंकियों को ढेर किया जा चुका है.
मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये. इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया. हमले के बाद एक आतंकी के मारे जाने की खबर थी जिसके बाद मुठभेड़ में दो और आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आयी है.
इसे भी पढ़ें- #UP: सिरफिरे ने 20 बच्चों को बंधक बना की गोलीबारी, ग्रामीण व दो पुलिसकर्मी घायल
तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और अन्य पास के जंगल में भाग गये.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नागरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका जिसके बाद गोलीबारी हुई.
इसे भी पढ़ें- RJD में प्रशांत को लेकर दो फाड, बिहार कांग्रेस ने कहा- आलाकमान से करेंगे बात
डीजीपी ने बताया कि तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह श्रीनगर जा रहा था. पुलिस के एक दल से उसे टोल प्लाजा पर रोका. जिसके बाद उन्होंने पुलिस वालों पर हमला कर दिया.
हमले में तीन आतंकी मारा गये जबकि अन्य भागने में सफल रहे. वहीं फरार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा तलाश अभियान चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- #TerrorFunding मामले में एनआइए ने PLFI प्रमुख दिनेश गोप की दो पत्नियों को किया गिरफ्तार
राजमार्ग बंद
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तलाश अभियान पर नजर रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश दिया है.