West Bengal

#National_Anthem गाने पर पैंटालूंस ने 25 कर्मियों को बर्खास्त किया,  विरोध में धरना

Kolkata : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाने पर पैंटालूंस ने कोलकाता शाखा के 25 कर्मियों बर्खास्त कर दिया. पैंटालून के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारी छह दिन से धरना दे रहे हैं.  इस घटना की सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है. एक यूजर ने लिखा है कि यह लोग छह दिन धरने पर बैठे हैं.

पैंटालूंस का बहिष्कार करने की अपील

क्या कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को इस बारे में जानकारी है? आरोप है कि यह तृणमूल के इशारे पर किया जा रहा है. राष्ट्रीय गान हमारा गौरव है। इसे गाने के लिए किसी को कैसे सजा दी जा सकती है? सोशल मीडिया पर लोग पैंटालूंस का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं. इस बारे में पैंटालूंस की कोलकाता शाखा के कुछ अधिकारियों ने संपर्क करने पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें : बजट पूर्व #IANS_C_Voter_Survey,  66 प्रतिशत भारतीय घर का खर्च चलाने में कर रहे मुश्किलों का सामना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button