Crime NewsGoddaJharkhand

गोड्डा: मां अंबे माइनिंग के GM को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Godda: महागामा ऊर्जा नगर स्थित आवासीय कॉलोनी में गुरुवार को अपराधियों ने ईसीएल की राजमहल परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी मां अंबे माइनिंग के जीएम सोमनाथ चक्रवर्ती को घर में घुस कर सीने में गोली मार दी.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. जिसके बाद आनन-फानन में जीएम को बेहतर ईलाज के भागलपुर रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल से मुलाकात, शुक्रवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

महागामा ऊर्जा नगर स्थित आवासीय कॉलोनी में गुरुवार को दो बाइक पर होकर आये अपराधियों ने जीएम सोमनाथ चक्रवर्ती के घर में घुसकर उनके सीने में गोली मार दी.

गोली लगने के बाद सोमनाथ को प्राथमिक चिकित्सा में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. अपराधियों ने घटना का अंजाम देने की योजना पहले से बना रखी थी और मौका देखते ही अपराधी घटना को अंजाम देते ही फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में सुरक्षित नहीं बैंक और ATM, लगातार हो रही लूट की घटनाएं

निजी वाहनों के टेंडर को लेकर हुए विवाद में गोली मारी जाने की आशंका

ईसीएल में कार्यरत अंबे माइनिंग के मैनेजर सोमनाथ चक्रवर्ती बीते पांच वर्षों से यहां कंपनी का काम देख रहे हैं. हाल के दिनों में कंपनी में निजी वाहनों के टेंडर को लेकर कुछ विवाद था. इसी विवाद के चलते गोली मारी जाने कि आशंका जतायी जा रही है हालांकि गोली मारने की पीछे की वजह की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button