
NewDehi : संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर मोदी सरकार और विपक्षी दलों में घमासान जारी है. एक तरफ जहां भाजपा लोगों से CAA पर समर्थन मांग रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर है, इस क्रम में CAA के समर्थन के लिए भाजपा ने टोल फ्री नंबर जारी किया है.
भाजपा ने कहा है कि जो लोग CAA का समर्थन करते हैं वह टोल फ्री नंबर 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दे सकते हैं. भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा कि टोल-फ्री नंबर पर लोग CAA के लिए अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : #CAA के विरोध में जमात-ए-इस्लामी का कार्यक्रम, शिवसेना नेता संजय राउत शामिल होंगे
मोदी भारत की तुलना बार-बार पाकिस्तान से क्यों करते हैं
CAA को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. ममता ने कहा कि पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं या फिर पाकिस्तान के एम्बास्डर. उन्होंने कहा कि मोदी भारत की तुलना बार-बार पाकिस्तान से क्यों करते हैं. यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी लोगों को अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ रही है. भारत एक बड़ा देश है जिसकी संस्कृति एवं विरासत समृद्ध है. आप हर मामले में पाकिस्तान का जिक्र क्यों करते हैं?
इसे भी पढ़ें : पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन की रायः #CAA के जरिए भारत ने खुद को ‘अलग-थलग’ कर लिया
अमित शाह ने कहा, CAA के फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे
उधर जोधपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह CAA के अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने टोल फ्री नंबर के जरिए समर्थन मांगते हुए कहा CAA पर नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन जताने के लिए तथा राहुल बाबा, ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस कॉल दें.
जान लें कि CAA के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आये गैर मुस्लिम शरणार्थी हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है. हालांकि विपक्ष का कहना है कि CAA संविधान का उल्लंघन करता है.
इसे भी पढ़ें : #CAA : जोधपुर रैली में अमित शाह ने कहा, वोटबैंक की राजनीति करने वाले विरोध कर रहे हैं, भाजपा एक इंच पीछे नहीं हटेगी




