
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ से लेकर मैदान तक शीत लहर का कहर जारी है.
Latest temperature(minimum) figures: Lodhi Road at 3.7 °C and Aya Nagar at 4.2 °C and Palam at 4.1°C. #Visuals from New Delhi Railway Station. #Delhi pic.twitter.com/xMYvdwZ9HF
— ANI (@ANI) December 31, 2019
इसे भी पढ़ेंःरातू में जमीन कारोबारी की अपराधियों ने गोली मार कर की हत्या
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की मार पड़ी है तो जम्मू-कश्मीर में डल झील के कई हिस्से जम चुके हैं. मध्य प्रदेश हो या फिर पटना हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है.
450 फ्लाइट्स लेट, 40 कैंसिल
राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे से परेशानी बढ़ा दी है. कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी कम है, जिसका सीधा असर हवाई और ट्रेन यातायात पर पड़ रहा है. खराब मौसम के कारण अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं, वहीं 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी है.
IMD: As per 0530 hours IST today, temperatures are showing positive tendency over Delhi, Haryana, Chandigarh, Punjab, Rajasthan & west UP. However, they are still towards negative over East Uttar Pradesh & Bihar. pic.twitter.com/6YLuIoXScO
— ANI (@ANI) December 31, 2019
रेल यातायात भी प्रभावित है. कोहरे के कारण 34 ट्रेनें देरी से चल रही है. बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जो अधिकतम 13 डिग्री होगा.
34 trains running late due to low visibility in the Northern Railway region.
— ANI (@ANI) December 31, 2019
वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों के लिए ठंड और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक रहेगी. इधर पंजाब के 18 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट है. 2-3 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंःराजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सोमवार को टूटा 119 सालों का रिकॉर्ड
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन पिछले 119 साल में दिसंबर का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया.
Dense fog in Jammu; minimum temperature will be at 4°C as per India Meteorological Department weather forecast. pic.twitter.com/PXbXl2I83o
— ANI (@ANI) December 31, 2019
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा और दिसंबर से फरवरी के बीच यह 1951 के बाद सबसे ठंडा दिन था.
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में दोपहर ढाई बजे तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया.
सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान विजिबिलिटी बेहद कम रही. कोहरे के चलते ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहीं.
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार, 28 दिसंबर इस मौसम के सबसे ठंडे दिन के तौर पर दर्ज किया गया जब न्यूनतम तापमान सुबह 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.
इसे भी पढ़ेंः#French_Economist ने कहा, भारत से दूरी बना रहे हैं निवेशक, क्योंकि पीएम मोदी के आर्थिक सुधार बीच में ही रुक गये




