GiridihJharkhand

गिरिडीह में महिला का अधजला शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की जतायी जा रही है आशंका

Giridih :  धनवार थाना क्षेत्र के लहरियाटांड़ के पास डोरंडा-गांवा रोड के किनारे सोमवार को एक महिला का  अधजला शव बरामद किया गया. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. उसके बाद महिला के शव को जला दिया गया. ख़बर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में #NRC जैसा कुछ होनेवाला नहीं : आलमगीर आलम

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अन्तर्गत उत्तरी डोरंडा ग्राम पंचायत के लहरियाटांड़ के पास से महिला का अधजला शव मिला. आशंका जतायी जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. फिर उसकी हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि महिला के साथ क्या बर्ताव हुआ होगा.

इसे भी पढ़ेंः महाधिवक्ता अजित कुमार का स्टेट बार काउंसिल के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा, सुनील बर्णवाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग

महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी  

शव का चेहरा बुरी तरह जलने के कारण इसकी शिनाख्त ख़बर लिखने तक नहीं हो पायी है. बताया जा रहा है कि महिला के शव के बगल में एक ख़ाली जार भी मिला है. जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ेंः #Flashback2019: दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसलों से 2019 में कई बड़े नामों को लगा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button