
New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया. दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप रोज नए रेकॉर्ड तोड़ रहा है. शनिवार सुबह तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 1.7 डिग्री दर्ज किया गया.
शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिससे दृश्यता कम हो गई ठंड का असर यातायात पर भी पड़ा है, ट्रेन लेट हैं और फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःपलामू: भीषण ठंड बनी जानलेवा, मालगाड़ी से कटकर दो यात्रियों की मौत-पारा पहुंचा 4.7
तापमान 1.7 डिग्री पहुंचा
दिल्ली में लोधी रोड में शनिवार को पारा 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा.
Indian Meteorological Department: 8.30 am temperatures- Safdurjung enclave 2.4, Palam 3.1, Lodhi Road 1.7, Aya Nagar 1.9. Delhi’s minimum temperature today will be 1.7 degrees. #Delhi pic.twitter.com/Pl5gDbTvpQ
— ANI (@ANI) December 28, 2019
लगातार 14 दिनों से दिल्ली में शीतलहर जारी है. पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 दिनों में इसका प्रकोप बना रहेगा. आज से पहले शुक्रवार सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी. ठंड की मार से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ेंः#Bihar: नहीं थम रहा महिलाओं के खिलाफ अपराध, मुजफ्फरपुर में नाबालिग से रेप-अस्पताल में भर्ती
Delhi: 24 trains are also running late due to low visibility https://t.co/XVdHqKmcXZ
— ANI (@ANI) December 28, 2019
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप है. कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है. 24 गाड़ियां देरी से चल रही हैं. जबकि, पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री तक लुढ़क चुका है. उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में भीषण बर्फबारी हो रही है.
इसे भी पढ़ेंः..तो त्रिवेणी सैनिक कंपनी चला रही है “विलेज मोबेलाइजेशन फोर्स” नामक गुंडा गिरोह




