Business

सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर

Mumbai: मजबूत वैश्विक रुख के बीच आइटी, धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 324 अंक उछलकर 41,262.88 अंक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 324 अंक उछलने के बाद फिलहाल 316.58 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 41,255.30 अंक पर चल रहा है. इसी प्रकार, निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 12,138.75 अंक पर चल रहा था. निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर 12,158.80 अंक के करीब है.

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत तक की तेजी आई. इसके अलावा वेदांता, इंफोसिस, येस बैंक, टीसीएस, मारुति और एक्सिस बैंक में भी बढ़त रही. इसके विपरीत सन फार्मा, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और बजाज ऑटो में गिरावट रही.

डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त

विदेशी पूंजी के निवेश और घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे बढ़कर 70.96 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से सकारात्मक संकेत मिलने से बाजार प्रतिभागी उत्साहित हैं.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पिछले बंद से चार पैसे सुधरकर 70.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.

रुपये सोमवार को 71.00 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुद्ध रूप से 728.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव देखा गया. इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 65.35 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button