
Bokaro: जिले में कोयले का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा.यहां कोयले का काला कारोबार जारी है. इस बीच सूचना मिली है कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है.
यहां कोयला चोरी रोकने के लिए सैकड़ों सीआइएसएफ के जवान व अधिकारी तैनात हैं. इसके बाबजूद भी बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह, बोरिया,मैगजीन हाऊस सहित अन्य स्थानों से कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- #NirbhayaRapeCase: अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई
मंडी और ईट भट्ठे में भेजा जाता है कोयला
जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह, बोरिया, मैगजीन हाऊस सहित अन्य स्थानों से चोरी किये हुए कोयले को साइकिल और ट्रैक्टर में लोड करके एक जगह जमा किया जाता है.
फिर चोरी के कोयले को रात के अंधेरे में ट्रक में लोड किया जाता है. फुसरो, नावाडीह और डुमरी थाना क्षेत्र होते हुए जीटी रोड के रास्ते बिहार और यूपी मंडी में भेजा जाता है.
इसके अलावा चोरी के अवैध कोयले को लोकल ईट भट्ठों में भी खपाया जाता है. सूचना है कि इस क्षेत्र से हर दिन दो से तीन अवैध कोयला लदा ट्रक निकलता है.
इसे भी पढ़ें- पटरी पर लौटती जिंदगीः गुवाहाटी में कर्फ्यू हटा, डिब्रूगढ़ में 14 घंटे की छूट
कोयला तस्करों के खिलाफ नहीं हो रही है कोई बड़ी कार्रवाई
बोकारो जिले में कोयले का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. कोयले का काला कारोबार जारी है. लेकिन पुलिस इस मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं कर पा रही है. कोयला तस्करी से जुड़े मामलों का खुलासा तभी हो पाता है, जब कोयला तस्कर अपनी गलतियों से पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं.
बीते कुछ महीनों पहले बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से कोयले का अवैध धंधा चलने की बात सामने आयी थी, जिस मामले पर बोकारो एसपी के ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद जारंगडीह रेलवे साइडिंग से सटे मांझी टोला में छापामारी अभियान चलाया गया था. उसी दौरान लगभग 90 टन अवैध कोयला भी जब्त किया गया था, लेकिन कार्रवाई के बाद भी अवैध कोयला का काला खेल आज भी जारी है.
इसे भी पढ़ें- पटना में लगे नीतीश कुमार के लापता वाले पोस्टर, CAA व NRC पर सीएम की चुप्पी पर बताया ‘अदृश्य मुख्यमंत्री’
कार्रवाई के बाद फिर शुरू हो जाता है अवैध कोयले का कारोबार
अवैध कोयले के कारोबार को लेकर जिला पुलिस कार्रवाई करती है तो कुछ दिनों के लिए यह कारोबार रूक जाता है लेकिन कुछ ही दिनों के बाद फिर से ये शुरू भी हो जाता है. सूचना है इस अवैध कोयले के कारोबार में सफेदपोश से लेकर लोकल पुलिस का भी हिस्सा बटा हुआ होता है.




