
Ranchi : केंद्रीय मानव संसाधन विभाग के निर्देश पर 2020 में आयोजित होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में राज्य भर के बच्चों को शामिल होने को कहा गया है.
इस बाबत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने पत्र जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसमें बच्चों भागीदारी बढ़ाने को कहा गया है.
गौरतलब है कि बीते वर्ष राज्य के 19 विद्यार्थी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें: #Palamu: जपला डाकघर एजेंट ने खाताधारियों को लगाया 50 लाख रुपये का चूना
ऐसे करायें रजिस्ट्रेशन
इस परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में क्लास 9 से 12 वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हो सकते हैं. चर्चा में शामिल होने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मायजीओवी.इन पर लॉग इन कर प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
रजिस्टर्ड विद्यार्थियों के बीच शॉर्ट एस्से लेखन प्रतियोगिता होगी जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा. प्रतियोगिता में शामिल होने के अलावा दिये गये लिंक पर छात्र अपना प्रश्न भी रख सकते हैं.
पत्र में कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों के प्रश्न का चयन होगा, उन्हें भी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा.
साल 2020 में यह कार्यक्रम 16 जनवरी को होगा. इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2019 है.
इसे भी पढ़ें: 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही आजसू पार्टी, मजबूत से उभरेगी राजनीतिक पटल पर




