Ranchi : गोमिया और सिल्ली उपचुनाव विपक्ष एक होकर लड़ेगा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने गुरुवार को घोषणा की कि दोनों सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को ध्यान में रखकर पार्टी ने ये फैसला लिया है. कांग्रेस से पहले ही बाकी बचे विपक्षी पार्टियों ने अपना समर्थन झामुमो को दे दिया था. वहीं रांची के पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में एक दो चुनाव को छोड़ दें तो विपक्ष सारे उपचुनाव जीतता रहा है. उपचुनाव को लेकर हेमंत सोरेन के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक में ये बातें तय की गई.

इसे भी पढ़ें- सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में होगा वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल, झारखंड में दूसरी बार होगा प्रयोग
झाविमो, राजद मासस, सीपीआई ने भी पहले ही दे दिया है समर्थन
एनडीए के खिलाफ विपक्ष ने पूरी एकजुटता दिखाते हुए झामुमो को उपचुनाव के लिए पूर्ण तौर पर समर्थन दे दिया है. राजद विधायक ने कहा कि बिना शर्त समर्थन दे दिया है. और पूरे जोश के साथ झामुमो को समर्थन देते नजर आएंगे. बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर ये कहा है कि हम भी उपचुनाव के दौरान झामुमो प्रत्याशी का समर्थन करेंगे. माकपा और मासस ने भी अपनी पार्टी आलाकमान से बात करते हुए झामुमो को अपना समर्थन देने पर सहमति जता दी है.
इसे भी पढ़ें- सरकार ने नहीं लगने दिया उपभोक्ताओं को करंट, कैबिनेट में सब्सिडी का प्रस्ताव पास, निर्वाचन आयोग की मुहर के बाद होगा प्रभावी
पहली बार सिल्ली उपचुनाव में ईवीएम पर प्रत्याशियों की तस्वीर
सिल्ली विधानसभा उप-चुनाव 28 मई को होना है. इस चुनाव में मतदाताओं को इस बार अपने उम्मीदवारों की तस्वीर देखने का मौका मिलेगा. वोट डालते वक्त ईवीएम में उनकी तस्वीर दिखेगी. प्रदेश में पहली बार इसकी सुविधा शुरू हो रही है. ईवीएम में प्रत्याशी के नाम के साथ उनकी तस्वीर भी लगी रहेगी. उप चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीन भी लगेगी. वोट डालने के बाद मतदाता इस बात से संतुष्ट हो सकेंगे कि उन्होंने किसे वोट डाला है. वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची से इसकी पुष्टि हो सकेगी.
नामांकन 10 मई तक चलेगा. 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए 28 मई को वोट पड़ेंगे. इधर, दोनों उपचुनाव में सीटों को लेकर भाजपा और आजसू में जिच है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सिल्ली तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व पदाधिकारी लंबोदर महतो गोमिया में 7 मई को नामांकन दाखिल करेंगे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.