Uncategorized

ग्‍लोबल इंटरनेशनल कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी और लैंड ऑनर के झगड़े से तबारक इन्क्‍लेव के फ्लैट ऑनर परेशान

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों बिल्‍डर और जमीन मालिकों की मिलीभगत से फ्लैट खरीदने वालों को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर रांची हिंदपीढ़ी के तबारक इन्क्लेव फ्लैट ऑनर्स एसोशिएशन ने ग्‍लोबल इंटरनेशनल कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. पिछले दिनों अपार्टमेंट के जमीन मालिक के हिस्‍सेदारों ने एक नोटिस चिपकाया जिसमें लिखा हुआ है कि यह विवादित अपार्टमेंट है, यहां के किसी भी फ्लैट की खरीद बिक्री अवैध होगी. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले जमीन के हिस्‍सेदार मालिकों ने अपार्टमेंट के ही एक फ्लैट मालिक को धमकाया था. साथ ही उनके घर के सामान और बर्तनों को फेंका गया था.

इसे भी पढ़ें-  विपक्ष एक होकर लड़ेगा उपचुनाव, कांग्रेस ने भी दिया समर्थन, झाविमो, राजद, मासस, माकपा पहले ही दे चुका है समर्थन

फ्लैट मालिकों को किया जा रहा परेशान

तबारक इन्क्‍लेव के फ्लैट में रहने वाले मोहम्मद फैयाज ने बताया कि बिल्‍डर और जमीन के मालिक साजिश के तहत फ्लैट में रहने वालों को परेशान किया जा रहा है. यहां पर एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं. जमीन के हिस्‍सेदारों ने यहां की पार्किंग पर जबरन कब्जा किया है. इसको लेकर अक्‍सर हंगामा और झगड़े तक की नौबत आती है. वहीं हाजी सज्जाद ने कहा कि आये दिन जमीन मालिक से शेयरहोल्‍डर साइमा खातून के दो बेटे पार्किंग और दूसरे मामलों को लेकर हंगामा करते हैं. उनका कहना है कि मुझे अपने शेयर से कम क्षेत्रफल का फ्लैट बिल्‍डर द्वारा दिया गया है. बिल्‍डर और जमीन मालिक के बीच क्‍या मामला और किस प्रकार का आपसी एग्रीमेंट है, इस बारे में हमलोगों को कुछ पता नहीं है.

क्या है मामला, समझ नहीं पा रहे फ्लैट मालिक

एसोसिएशन के सदस्‍यों ने बताया कि इस बिल्‍डर से 50 प्रतिशन कंवर्सन के साथ अपार्टमेंट के फ्लैट का एग्रीमेंट हुआ था. उसी एग्रीमेंट के अनुसार बिल्‍डर के द्वारा हमलोंगों को तय क्षेत्रफल वाले फ्लैट दिये गए हैं, लेकिन तय एग्रीमेंट के अनुरुप जेनरेटर सेट लगवाना, बिल्डिंग के सामने एलिवेशन बनाना, मेन गेट बदलने का काम नहीं किया गया है. सबकी जवाबदेही बिल्‍डर की है. उन्‍होंने बताया कि तबारक इंक्‍लेव में रहने वाले सभी फ्लैट ऑनर परेशान हैं और इसकी सूचना रांची नगर निगम, उपायुक्‍त, एसडीओ और एसपी को भी दी गई है.

इसे भी पढ़ें- रिम्स प्रबंधन के मुताबिक सुधरी है लालू की सेहत, भोला यादव ने कहा- लालू को यूरिन में जलन की शिकायत   

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button