
Latehar : नगर पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों के साथ उपायुक्त राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने सबसे पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को निर्वाचित होने पर बधाई दी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने नगर को स्वच्छ, स्वस्थ्य एवं सुंदर बनाने को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि नगर आपका है, नगरवासी भी आपके हैं और नगर का विकास भी आपके हाथ में है. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि चूना है, उस उद्देश्य की पूर्ति कर नगर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं.
इसे भी पढ़ें- सरकार ने नहीं लगने दिया उपभोक्ताओं को करंट, कैबिनेट में सब्सिडी का प्रस्ताव पास, निर्वाचन आयोग की मुहर के बाद होगा प्रभावी
पेयजल आपूर्ति सभी वार्ड में सुनिश्चित कराने का निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगर पेयजल आपूर्ति करवाने को लेकर नगर पंचायत पदाधिकारी को निर्देशित किया. उन्होंने पेयजल आपूर्ति सभी वार्ड में हो इसे सुनिश्चित करने को लेकर योजना बनाकर कार्य करने की बात कही. बैठक में उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विद्यालय को गोद लेने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- 9 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया खूंटी का दौरा, कहा, ” पत्थलगड़ी असंवैधानिक नहीं “
सरकारी शिक्षकों को ड्रेस कोड में स्कूल आने के लिए प्रेरित करें : डीसी
साथ ही विद्यालय में सरकारी शिक्षक को ड्रेस कोड में आने को लेकर प्रेरित करने का भी निर्देश दिया. बैठक में नगर की सफाई पर विशेष फोकस किया गया. उन्होंने कहा कि हमलोग सिर्फ स्वच्छता दिवस एवं अन्य समारोह पर ही नगर की सफाई नहीं करें, बल्कि नगर के प्रत्येक नागरिकों को स्वच्छता के प्रति ऐसा जागरूक किया जाए कि प्रत्येक लोग नगर की सफाई को लेकर सजग हो. बैठक में उपायुक्त के द्वारा प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई. जिसके बाद उपायुक्त श्री कुमार के द्वारा नगर प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, नगर पंचायत पदाधिकारी अरुण भारती, संदीप कुमार, वार्ड पार्षद प्रियंका राज, जितेन्द्र पाठक, विमला देवी, सुनीता श्रीवास्तव, प्रमिला देवी, रूबी देवी, बेबी देवी, आशा देवी, उसयुक्त कुंवर, वीरेन्द्र पासवान, संतोष कुमार रंजन, मुस्तरी बीबी, इन्द्रदेव उरांव, तरसीला कुजूर, गुड़िया सिन्हा आदि मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




