
NewDelhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार पर करारा हमला किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार कि विफलताओं को उजागर किया.
सोनिया गांधी ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार कि असफलताओं को गिनाते हुए कहा कि देश में दशकों से ऐसी बेरोजगारी नहीं थी. युवा काम की तलाश में भटक रहे हैं. हमें इस पार या उस पार का फैसला लेना होगा. कहा कि देश के लिए कठोर संघर्ष करना होगा.
देश की हालत बहुत गंभीर हो गयी है. हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों से बाहर निकलें और इसके खिलाफ आंदोलन करें. देश को बचाना है तो हमें संघर्ष करना होगा. अब वक्त आ गया है कि घरों से निकलिए और आंदोलन कीजिए. CitizenShipAmendmentBill को लेकर कहा कि यह भारत की आत्मा को तार-तार करने वाला है.
सोनिया ने कहा कि आज रोजमर्रा चीजों की कीमतें सीमा से बाहर हो गयी हैं. महिलाओं पर जुल्म से दिल टूट रहा है. मैं आपसे पूछती हूं कि अपनी मां-बहनों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ हम संघर्ष करने को तैयार हैं. देश में अंधेरनगरी और चौपट राजा जैसा माहौल है. देश के युवाओं के सामने अंधेरा है. कहा कि गलत नीतियों से काम धंधे तबाह हो गये हैं. पूछा कि कंपनियां किसे और क्यों बेचा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : अमित शाह ने कहा है कि वह NRC लायेंगे, क्या आप जानते हैं तब कैसी उथल-पुथल मचेगी नहीं, तो पढ़ें यह लेख
जीएसटी से खजाना खाली हो गया है इसकी जांच होनी चाहिए
इस क्रम में सोनिया गांधी ने कहा कि जीएसटी से खजाना खाली हो गया है इसकी जांच होनी चाहिए. सरकार का खजाना कैसे खाली हो गया. सरकार बताये कि कालाधन किसके पास है. आरोप लगाया कि जब मर्जी आये राष्ट्रपति शासन हटा देते हैं. एक ओर संविधान मानने का दिखावा करते है, लेकिन हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं. जो यह नागरिकता कानून है वह भारत की आत्मा को तार-तार करने वाला है.
इसे भी पढ़ें : #CAB के खिलाफ पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन जारी, सड़क व रेल मार्ग बाधित
देश का पैसा दो-तीन उद्योगपतियों को थमा दिया है
भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने रेप इन इंडिया वाले बयान पर माफी के सवाल पर कहा कि मेरा नाम राहुल गांधी है, राहुल सावरकर नहीं. कहा कि मैं सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूगा और न ही कांग्रेस का कोई और व्यक्ति ऐसा करेगा. अपनी बात रखते हुए कहा कि इस देश की शक्ति अर्थव्यवस्था थी. जिसे मोदी ने नष्ट कर दिया. कालेधन का नाम लेकर झूठ बोला गया. राहुल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का काम किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री ने किया है. पूरा का पूरा पैसा दो-तीन उद्योगपतियों को थमा दिया है.
देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है
जीएसटी की वजह से इस देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. राहुल ने कहा कि देश की नौ प्रतिशत जीडीपी होती थी जो अब चार प्रतिशत है. आरोप लगाया कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों का हजारो करोड़ रुपये माफ कर दिया. हकीकत में देश की जीडीपी 2.5 प्रतिशत है.
मोदी ने आपके फोन का बिल बढ़ाया है. मोदी ने आपकी जेब से पैसा निकाला है. भारत-चीन दुनिया का भविष्य थे लेकिन आज देश हाथ में प्याज को पकड़े हुए है. रैली के मंच से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की जीडीपी पाताल में चली गयी है. देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में असम का तीखा होता स्वर देशव्यापी हो सकता है




