Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
Unnao (UP): हैदराबाद में सरकारी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले के चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, जोल्लू शिवा, जोल्लू नवीन और चिंतकुंता चेन्नाकेशवुलु पुलिस एनकाउंटर में मारे गये.
इस एनकाउंटर से उन्नाव के बिहार थाना इलाके में दुष्कर्म पीड़ित उस युवती के परिजनों को राहत मिली है जिसे गुरुवार तड़के पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था.
गौरतलब है कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- जिस बिरंची नारायण का प्रचार करने जिलाध्यक्ष तक नहीं जा रहे, उसके लिए आ रहे हैं पीएम मोदी
कैसी सजा चाहते हैं दुष्कर्म पीड़िता के परिजन
दुष्कर्म पीड़िता जब अदालत जा रही थी, तभी दुष्कर्म के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने उसे कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था. इस दौरान पीड़िता 90 प्रतिशत तक झुलस गयी. उसके परिजन बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपियों के लिए भी इसी तरह की सजा चाहते हैं.
बिहार थाना इलाके के हिंदूनगर भाटनखेडा में जैसे ही ग्रामीणों को हैदराबाद मामले के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली, सभी ने इसे सही बताया. उन्नाव पीड़िता के पिता और चाचा ने कहा कि इसी तरह का न्याय हमें भी चाहिये.
उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों में डर बैठेगा नहीं तो आज हमारे साथ हुआ, कल किसी दूसरे के साथ होगा और फिर किसी और के साथ, ऐसे इस तरह की घटनाओं का सिलसिला चलता रहेगा.
इसे भी पढ़ें- क्या मुख्य सचिव ने लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों का हनन नहीं किया ?
मार्च में हुआ था रेप
गौरतलब है कि उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में पांच लोगों ने रेप पीड़िता को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था. घटना में पीड़िता 90 फीसदी जल चुकी है. उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
खबर है कि इस साल मार्च के महीने में पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ था. पांच लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था. मामले को लेकर पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. दो आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है.
वहीं गैंगरेप पीड़िता इलाके के भाटन खेड़ा गांव में रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. इसबीच आरोपियों ने रास्ते में रोक कर उसे आग के हवाले कर दिया है. फिलहाल पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है.