
- जेएमडीसी और सीसीएल राज्य के उद्योगों को आम्रपाली दे रही कोयला
- कोयला जून के पहले रामगढ़ के अलग-अलग खदानों से 25 प्रतिशत कोयला ही आवंटित किया गया
- आम्रपाली कोयला में 700 से 900 डिग्री सेल्सियस तापमान, जबकि उद्योगों को 1200 से 1300 तापमान का कोयला चाहिए
- विरोधों के बावजूद अब 75 प्रतिशत आम्रपाली और 25 प्रतिशत रामगढ़ से दिया जा रहा, तीन नंवबर तक देगी जेएमडीसी
Chhaya
Ranchi : राज्य में कोयले का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. जबकि राज्य के उद्योगों को कोयला नहीं मिल पा रहा. यह स्थिति कोई आज की नहीं, बल्कि इस साल जून माह से है. राज्य के उद्योगों में ऐसे तो मंदी का असर है. वहीं कोयला नहीं मिल पाने की वजह से ये उद्योग पूरी तरह ठप्प हैं. झारखंड मिनरल डेवलपमेंट कारॅपोरेशन (जेएमडीसी) और सीसीएल की ओर से राज्य के उद्योगों को कोयला उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन जून माह से ऐसा नहीं किया जा रहा.
व्यापारियों की ओर से जेएमडीसी में कोयले की जरूरत और राशि उपलब्ध तो करा दी गयी है. जेएमडीसी कोयला आवंटन और राशि सीसीएल को देती है. जिसके बाद सीसीएल जेएमडीसी को कोयला उपलब्ध कराती है और इसके बाद यह कोयला उद्योगों को दिया जाता है.
जेएमडीसी और सीसीएल में कोयला आवंटन को लेकर आपसी विवाद है. सीसीएल राज्य के उद्योगों को खलारी के आम्रपाली का कोयला देना चाहती है. जबकि राज्य के उद्योगों में खलारी के कोयले का उपयोग इन उद्योगों में नहीं किया जा सकता.
इसे भी पढ़ें – डर के माहौल में राहुल बजाज की बगावत
खलारी के कोयला से उचित तापमान नहीं मिलता
पिछले दिनों सीसीएल और जेएमडीसी की ओर से राज्य के लघु और मध्यम उद्योगों को खलारी आम्रपाली से कोयला आवंटन करने पर सहमति बन गयी. जून के पहले तक राज्य के उद्योगों को रामगढ़ के अशोका, पिपरवार, करमा आदि क्षेत्रों से कोयला उपलब्ध कराया जाता था.
हालांकि जेएमडीसी में कई उद्योगों की ओर से इस पर आपत्ति भी जतायी गयी. लेकिन फिर भी इस पर संज्ञान नहीं लिया गया. राज्य में अधिकांश उद्योग स्टील और लौह संबधी हैं. ऐसे में उद्योगों को 1200 से 1300 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है. जबकि खलारी आम्रपाली का कोयले 700 से 900 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान देता है. ऐसे में उद्योगों को इस कोयले से नुकसान होगा और उत्पादन प्रभावित होगा.
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव में जिसने अर्जुन मुंडा को जिताने का काम किया, जेएमएम ने उसे ही बनाया उम्मीदवार : काली चरण मुंडा
75 प्रतिशत आम्रपाली और 25 प्रतिशत रामगढ़ से कोयला आवंटन
जेएमडीसी और सीसीएल की आपसी सहमति के बाद राज्य के उद्योगों को 75 प्रतिशत आम्रपाली कोयला और 25 प्रतिशत रामगढ़ कोयला दिया जायेगा. आम्रपाली कोयला का उपयोग स्टील और लौह गलाने में नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसका अधिकांश भाग पत्थरीला होता है. व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया.
सिर्फ जून के पहले तक देखे तो राज्य के कोयला बेस्ड उद्योगों को जेएमडीसी की ओर से लगभग 25 प्रतिशत ही कोयला उपलब्ध कराया गया. जो रामगढ़ के अशोका, पिपरवार, करमा के क्षेत्र का है. जेएमडीसी और सीसीएल की ओर से तीन नंवबर तक उद्योगों को कोयला आवंटित किया जायेगा. लेकिन कई व्यापारियों ने आम्रपाली कोयला के कारण कोयला नहीं लेने की बात की है.
एक माह में एक उद्योग को 350 टन कोयले की होती है जरूरत
राज्य में स्टील और लौह बेस्ड उद्योगों को प्रति माह लगभग 350 टन कोयले की जरूरत होती है. ये लघु उद्योगों के लिए है. 350 टन से अधिक कोयले की जरूरत वाले उद्योग सीसीएल से सीधे कोयला लेते हैं.
जेएमडीसी के अनुसार, एक माह में लगभग दो लाख टन कोयला आवंटित उद्योगों को आवंटित किया जाता है. ऐस में अनुमान है कि राज्य में लगभग तीन हजार स्टील और लौह संबधी उद्योग हैं. जो सीसीएल और जेएमडीसी के कार्यप्रणाली से प्रभावित हैं.
इसे भी पढ़ें – संकट में पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट! बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा करेगी ठाकरे सरकार




