
Garhwa: रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव के पास रविवार की अहले सुबह चार बजे ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटना एनएच 75 पर परसवान बिजली सब स्टेशन के पास की है. इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए रांची लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के रिश्तेदार प्रशांत कुमार सिंह, रोहतास के तिलौथू निवासी उमा सिंह, राबर्ट्सगंज निवासी चेतन गिरी, बिहार के औरंगाबाद निवासी अभिषेक सिंह और टिंकू सिंह के रूप में हुई है. प्रशांत कुमार सिंह यूपी के नगवां के प्रमुख हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
भवनाथपुर में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भानु प्रताप शाही के पक्ष में प्रचार करने के लिए सभी लोग आये हुए थे. जिसके बाद सभी सभी ईवीएम सील कराकर गढ़वा से नगर उंटारी लौट रहे थे, इसी क्रम में यह हादसा हुआ.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: स्क्रूटनी के बाद गिरिडीह जिले की तीन सीटों से कुल 40 प्रत्याशी मैदान में
स्कॉर्पियो में सवार थे 5 लोग, मौत
रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव के पास खड़े ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर मे चार लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में हो गयी.
तीन लोगों के शव को गैस कटर से काटकर निकाला गया. दुर्घटना के पीछे स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार बतायी जा रही है. वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection : पहले चरण में पड़े 64.44 फीसदी वोट, लोहरदगा 71.47 के साथ सबसे आगे
खड़े ट्रक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार परसवान गांव पास तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो ने रोड के किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.
स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने तेज गति की वजह से अपना नियंत्रण खो दिया और जाकर सीधे ट्रक को टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो की गति का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गये.




