Crime NewsGarhwaJharkhand

गढ़वा: दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या, पिछले तीन दिनों से थे लापता

Garhwa: रंका थाना क्षेत्र के प्रेमनगर क्षेत्र से रविवार दोपहर से लापता दो सगे भाई विजय पाल और अनील पाल के शव को पुलिस ने बुधवार को जंगल से बरामद किया.

दोनों भाइयों के शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा-रंका मार्ग के लोटो गांव में सड़क जाम कर दिया है. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम नहीं हटाया जा सका था. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर इस घटना को गंभीरता से लेती तो विजय और अनील की हत्या नहीं होती.

इसे भी पढ़ें- #BJP और #AJSU ने Post Alliance के लिए खुला छोड़ा है रास्ता !

रविवार को लापता हुए थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के 3 बजे 227 भेड़ों के साथ रहस्मय तरीके से विजय पाल और अनील पाल लापता हो गये थे. जिसके बाद परिजनों से पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस छानबीन में जुट गयी थी.

लेकिन दो दिनों तक दोनों भाई का कोई सुराग नहीं मिला था. इसी खोजबीन के दौरान बुधवार को पुलिस ने दोनों भाई के शव को बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- NTPC के DGM के साथ मारपीट के मामले में IAS सुनील कुमार को HC का नोटिस, सरकार से भी मांगा जवाब

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दोनों भाई के शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीण इस घटना की जांच करा दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने, हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, विजय और अनील पाल के भेड़ों की खोज करने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है. खबर लिखे जाने तक गढ़वा-रंका मार्ग पर जाम लगा हुआ था और सड़क जाम के कारण इसके दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है.

इसे भी पढ़ें- #INXMediaCase: चिदंबरम की जमानत याचिका पर SC ने ईडी से मांगा जवाब, 26 नवंबर को अगली सुनवाई

चार लोगों की हुई गिरफ्तारी: एसडीपीओ

इस मामले में रंका एसडीपीओ मनोज कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से भेड़ चराने को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आ रहा है.

पुलिस इसके अलावा हत्या के पीछे अन्य वजहों की भी जांच कर रही है. दोनों भाइयों की गला रेतकर हत्या की गयी है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Back to top button