
Asansol : बीते शनिवार की रात साढ़े 11 बजे कुल्टी बाबु पाड़ा काली मंदिर के समीप मुमताज खान नाम के एक व्यक्ति पर गोलियों से हमला किया गया. 6 राउंड फायरिंग की गयी. हालांकि इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ.
लेकिन एक गोली मुमताज के बोलेरो वाहन पर लगी. मुमताज उस समय अपने वाहन पर थे. गोली चलने के बाद वे वाहन लेकर वहां से भागने में कामयाब रहे. मामला बकाया राशि और कोयले के कारोबार में वर्चस्व को लेकर बताया जाता है.
इसे भी पढ़ेंः #Kolkata बीएसएफ ने सीमा पर से 12 घुसपैठिये गिरफ्तार किये, 28 मवेशी और 499 बोतल फेंसिडिल सिरप जब्त
तीन के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में कुल्टी पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. बाद में इस घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया.
जिसमें साजिद, राजू एवं सिकंदर नामक युवक शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक मुमताज बोलेरो वाहन से थाना मोड़ से अपने घर जा रहा था. रेल गेट बंद होने के कारण वह अन्य रास्ते से जाने लगा. तभी कुल्टी बाबूपाड़ा काली मंदिर के समीप उसके वाहन पर फायरिंग की गयी.
इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection जेल में बंद नक्सली कुन्दन पाहन झापा की टिकट पर लड़ेगा चुनाव, तमाड़ से सोमवार को करेगा
ईंटभट्टा में बकाया राशि को लेकर हुआ हमला
वहीं गिरफ्तार साजिद की पत्नी ने भी मुमताज के विरोध में पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने गिरफ्तार सभी तीन गिरफ्तार युवकों को आसनसोल कोर्ट भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मात्र एक गोली चली थी. जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि ईंटभट्टा में बकाया राशि को लेकर यह हमला किया गया.
इसके अलावा अवैध कोयले के धंधे में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर फायरिंग की गयी. कुछ दिन पहले भी मुमताज के साथ झड़प हुई थी. इस घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है. कुल्टी थाना प्रभारी सोमनाथ भट्टचार्य ने बताया कि इस घटना की जांच की जायेगी.
इसे भी पढ़ेंः #Economoic_slowdown अगले साल मार्च तक बिक सकती है एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण




