
Mumbai : महाराष्ट्र में बीजेपी ने अब दावा किया है कि उसके पास 119 विधायकों का समर्थन है और वह जल्दी ही सत्ता में लौटेगी.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने ऐसे वक्त में यह बयान दिया है, जब शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस संग सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है.
पाटील ने दावा किया कि बीजेपी को कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है और हमारे कुल नंबर 119 हैं. उन्होंने कहा- ‘बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास अब कुल 119 विधायकों का समर्थन है. इस आंकड़े के साथ बीजेपी सरकार बनायेगी.’
शिवसेना की ओर से सरकार गठन की कोशिशों को लेकर पाटील ने कहा कि हम राज्य के राजनीतिक हालात पर नजर रख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : शहीद ग्राम आवास योजना : दो साल दो माह पूर्व अमित शाह ने किया था भूमि पूजन, एक ईंट भी नहीं जुड़ी
161 सीटें जीतने के बाद भी टूट गया गठबंधन
288 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 24 तारीख को नतीजे आये थे और किसी भी दल या गठबंधन के सरकार न बना पाने पर बुधवार को राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया था.
बीजेपी और शिवेसना ने एक साथ चुनाव लड़ा था और 161 सीटें जीती थीं. हालांकि चुनाव के बाद शिवसेना ने बीजेपी से सीएम पद साझा करने की बात कही, जिस पर सहमति न बनने के बाद दोनों दलों ने अपने रास्ते अलग कर लिये.




