West Bengal

Kolkata :   एक करोड़ की नशीली गोलियों के साथ कोलकाता में तीन तस्कर गिरफ्तार

Kolkata :   कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने महानगर में मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी खेप बरामद की है.  एसटीएफ ने एक करोड़ रुपये के याबा टैबलेट के साथ तीन लोगों को पकड़ा है . इनकी पहचान मेहर अली, सिराजुल शेख और इंद्रजीत दास (38) के तौर पर हुई है . इनकी गिरफ्तारी के बारे में गुरुवार दोपहर एसटीएफ के उपायुक्त शुभंकर सिन्हा सरकार ने जानकारी दी . उन्होंने बताया कि बुधवार रात इन्हें गिरफ्तार किया गया है . शुभंकर ने बताया कि हुंडई आई टेन कार से तस्करों के कोलकाता में प्रवेश करने की सूचना मिली थी . इसके बाद पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही थी .

इसे भी पढ़ें : #Kolkata :  #BulbulCyclone की वजह से अलर्ट पर पश्चिम बंगाल, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

कार से एक लाख  टैबलेट बरामद

आनंदपुर थाना इलाके के मदुर्दहा चोबागा रोड के पास एक संदिग्ध गाड़ी की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने उस गाड़ी को घेर कर तलाशी शुरू ली .  उसमें से एक लाख याबा टैबलेट बरामद हुए, जिसका वजन 11.400 किलो और कीमत एक करोड़ रुपये है . इन लोगों ने बताया है कि विदेश से इसे लाकर कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी की जाती हैं .  गिरफ्तार लोगों पर भारतीय दंड विधान की धारा 22 सी, 29 और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है . इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कारोबार में इनके और कौन-कौन साथी हैं .

इसे भी पढ़ें :  #MamtaBanerjee की सरकार राजनीति से ऊपर उठकर आयुष्मान भारत योजना लागू करे :   राज्यपाल

Related Articles

Back to top button