JharkhandKhas-KhabarMain SliderRanchi

#CM के आप्त सचिव अंजन सरकार, IAS राजबाला वर्मा, सुनील बर्णवाल, अरुण कुमार फर्जी बिल बना करते हैं विदेश यात्रा : हेमंत

Ranchi : हरमू मैदान में आयोजित बदलाव महारैली के अंतिम पड़ाव में जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सरकार के कुछ अधिकारियों पर फर्जी बिल बनाकर विदेश यात्रा करने का आरोप लगाया.

रैली के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “आज रघुवर सरकार के कई अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. सीएम के आप्त सचिव अंजन सरकार,  सुनील बर्णवाल, अरुण कुमार व पूर्व मुख्य सचिव IAS अधिकारी राजबाला वर्मा फर्जी बिल बनाकर विदेश यात्रा करते हैं.”

हेमंत ने कहा कि उनके पास इसका पुख्ता दस्तावेज मौजूद हैं. न्यूज विंग के पास हेमंत सोरेन के उक्त बयान का ऑडियो क्लिप मौजूद है.

इसे भी पढ़ें : #BJP के सहयोगी #BMS के ‘पारस’ रहे पारसनाथ ओझा को मुश्किल घड़ी में संगठन ने भगवान भरोसे छोड़ा

8 लाख के बिल को 18 लाख का दिखाया

हेमंत ने कहा कि रघुवर सरकार के अधिकारी 8 लाख के टिकट पर विदेश यात्रा करते हैं और उस खर्च को 18 लाख का फर्जी वाउचर बनाकर दिखाते हैं. ऐसे अधिकारी फर्जी बिल बनाकर पैसे वसूलने का काम करते हैं.

सोरेन ने आरोप लगाया कि आज शाह ब्रदर्स के माइंस को खुलवाने का काम बीजेपी ने काम किया है, जबकि सचिव ने लिखा है कि सरकार को इसपर अपील में जाना चाहिए.

हेमंत ने कहा कि एक तरफ सरकार ने हाइकोर्ट में शाह ब्रदर्श मामले में अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रखा और दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने अपने कलम से शाह ब्रदर्स के पक्ष में चालान निर्गत करने का काम किया.

इसे भी पढ़ें : क्या है पत्थलगड़ी का गुजरात-राजस्थान के संगठन से कनेक्शन, समर्थक अभिवादन में ‘जोहार’ की जगह कहते हैं ‘पितु की जय’

छतीसगढ़ में कौन खरीद रहा हजारों एकड़ जमीन

हेमंत ने कहा कि छतीसगढ़ में कौन हजारों एकड़ जमीन खरीद रहा है, इसकी जानकारी भी उन्हें है.

हेमंत ने कहा कि रघुवर सरकार में आज बड़कागांव से लेकर गोला तक अनेक ऐसे उदाहरण है, जहां किसान अपनी जान दे चुके हैं, लेकिन यह सरकार अपनी नीतियों को जनता के हित में न बदलने पर तुली है.

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनाने पर राज्य में एक नहीं, चार उपराजधानियां बनायी जायेंगी जिसमें दुमका के साथ चाईबासा, पलामू और हजारीबाग होंगे.

इसे भी पढ़ें : #Notebandi के अगले दिन मौखिक आदेश से बंद करवा दिये थे राज्य की सीमाओं पर बने सभी चेक पोस्ट, वजह नहीं बता पा रही सरकार

Related Articles

Back to top button