DhanbadJharkhand

धनबाद: शव जलाने गया व्यक्ति नदी में बहा, चट्टान के सहारे गुजार दी पूरी रात

Dhanbad : झरिया के लाल बंगला में दामोदर नदी के किनारे शव जलाने गया व्यक्ति नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया. नदी की तेज धारा में बहते हुए वह एक चट्टान के पास चला गया. उसने चट्टान के सहारे पूरी रात गुजारी. सुबह में जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई, तो लोगों ने उसे सकुशल नदी से निकाला.

चट्टान पर बैठकर गुजार दी पूरी रात

बताया जाता है कि पाथरबंगला के कमरू नाम के व्यक्ति के पड़ोस में रविवार को एक व्यक्ति का देहांत हो गया था. दामोदर नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था. शव का अंतिम संस्कार करने के बाद जब कमरु दामोदर नदी में नहाने के लिए गया, तो पानी की तेज धारा में बह गया.

नदी की तेज धारा में बहते हुए वह एक चट्टान के पास जा पहुंचा. चट्टान को पकड़कर वह चट्टान पर बैठ गया और पूरी रात उसने इसी तरह गुजार दी. इधर घर के लोग कमरू को लेकर काफी परेशान थे. रात से ही उन्होंने कमरू की खोजबीन शुरू कर दी थी.

इसे भी पढ़ें – #BJP विधायक ढुल्लू महतो पर FIR के बाद न्यूज विंग से बोली पीड़िता : मुझे अभी भी प्रशासन पर नहीं है भरोसा

घर में पत्नी करती रही मां दुर्गा की आराधना

कमरू की पत्नी नवरात्र कर रही थी. रातभर कमरू की पत्नी अपने पति की सकुशल बरामदगी के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करती रही. पत्नी ने अष्टमी का उपवास किया था और पूरी रात वह जगकर मां दुर्गा से पति की सही सलामत बरामदगी के लिए प्रार्थना करती रही.

सोमवार की सुबह घर के सदस्यों ने उसे सूचना दी कि कमरू नदी में एक चट्टान पर बैठा हुआ है और वह सकुशल है. यह बात सुनकर पत्नी मैं राहत की सांस ली और घर के सभी सदस्य नदी किनारे पहुंच गये.

स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया कमरू

सोमवार की सुबह नदी के आसपास रहने वाले लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि बीच नदी में एक व्यक्ति फंसा हुआ है. यह बात सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गयी और स्थानीय लोगों ने कमरू को बीच नदी से निकालने की कोशिश शुरू कर दी. थोड़ी देर की कोशिश के बाद ही कमरू सकुशल नदी से निकल गया और उसने सभी लोगों को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें –#DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र-4 : स्कूलों में 668 हेडमास्टर नियुक्त करने में भी फेल हो गयी सरकार

Related Articles

Back to top button