
NewDelhi : खबर है कि पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है. चिदंबरम को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया है. हालांकि, अभी उन्हें भर्ती नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को चिदंबरम की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. आनन-फानन में उन्हें एम्स लाया गया.
Congress leader P Chidambaram has been referred to All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) for a medical check up after he complained of stomach ache. He has not been admitted yet. (File pic) pic.twitter.com/DHPn5LTA5n
— ANI (@ANI) October 5, 2019
इसे भी पढ़ें :#BharatPetroleumCorporationLimited, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित कई सरकारी कंपनियों का होगा निजीकरण, प्लान तैयार
पी चिदंबरम को पेट में दर्द की शिकायत थी
बताया जा रहा है कि पी चिदंबरम को पेट में दर्द की शिकायत थी. मामला इतना गंभीर हो गया कि उन्हें एम्स लाया गया. डॉक्टर्स की टीम चिदंबरम की देखभाल कर रही है. अभी इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है. यह जानकारी भी नहीं दी गयी है कि चिदंबरम को एडमिट किया जायेगा या फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा.
जान लें कि INX मीडिया केस में चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं. चिदंबरम पर धन से जुडी अनियमितता बरतने के आरोप है. इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. हालांकि, चिदंबरम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. चिदंबरम की जमानत याचिका पर चीफ जस्टिस ने कहा था कि वो अन्य केस सुनने के बाद इस पर फैसला लेंगे.
इसे भी पढ़ें : #MaharashtraAssemblyElections : सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल




