NationalWorld

#PM_Modi की ह्यूस्टन यात्रा से अमेरिकी कारोबारियों को व्यापारिक सौदे की उम्मीद

Houston : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को दुनिया की ऊर्जा राजधानी ह्यूस्टन पहुंचने के साथ ही अमेरिकी कारोबारी समुदाय विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच किसी व्यापारिक सौदे की उत्सुकता से उम्मीद कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- #Dhullu तेरे कारण : मजदूरों ने कहा, हमें मंजूर नहीं ढुल्लू महतो की गुलामी

50,000 से ज्यादा लोगों को संबोधिक करेंगे मोदी

व्यापारिक सौदे पर मतभेद भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख अड़चन के रूप में सामने आये हैं. यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआइबीसी) की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि हम इस यात्रा के दौरान किसी तरह की घोषणाओं की संभावनाओं को देख रहे हैं.

यहां जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. वह ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- #RSS प्रचारक ने कड़िया मुंडा को लिखा #letter, जतायी आशंका-‘आंतरिक अलगाववाद के नये केंद्र हो सकते हैं जनजातीय क्षेत्र’

सम्मेलन के इतर कुछ ऐलान होगा

अमेरिकी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स पर काम करने वाली यूएसआइबीसी शीर्ष अमेरिकी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है जिनका संबंध भारत से है और वह दोनों देशों के बीच बेहतर और बड़े द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते की हिमायती है.

बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिकी वार्ताकार इस पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस सम्मेलन के इतर कुछ ऐलान होगा.

Related Articles

Back to top button