
Dhanbad: रोजगार की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ (कुंती सिंह गुट) चासनाला की महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया. सेल कंपनी के महाप्रबंधक पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए चासनाला सेल का चक्का जाम कर दिया और कोयले की ट्रांसपोटिंग ठप कर दी. उन्होंने इस दौरान महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

महिला मोर्चा के क्षेत्रीय सचिव नमिता देवी के नेतृत्व में रोजगार की मांग और वादाखिलाफी को लेकर चासनाला सेल के कांटा घर के समीप प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गयी. इसके बाद महिलाओं ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः13 महीने के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- हमें सरकारी कैलेंडर में जितनी छुट्टी है दे दें और कुछ नहीं चाहिए
… तो करेंगे जोरदार आंदोलन
आंदोलन की अगुवाई कर रही चासनाला महिला मोर्चा की नमीता दास ने कहा कि हमारे मोर्चा से प्रबंधन के साथ 6 माह पूर्व एक समझौता हुआ था, जिसमें प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि 50 युवकों को प्राइवेट में रोजगार दिया जायेगा.
जिसमें प्रत्येक माह 5-5 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही गयी थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा सिर्फ 5 मजदूरों को ही रोजगार दिया गया है. उसके बाद रोजगार देने में कंपनी टालमटोल कर रही है.
जिस कारण बाध्य होकर हमलोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है.
नमिता देवी ने ये भी कहा कि अगर इससे भी प्रबंधन की नींद नहीं खुली और वादे के मुताबिक 50 मजदूरों को रोजगार नही दिया गया तो हमारा यूनियन चरणबद्ध रूप से जोरदार आंदोलन करेगा. जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी.
इसे भी पढ़ेंःभूल गयी सरकार : CM ने 2 हजार वनरक्षी के पदों पर नियुक्ति का किया था वादा, एक साल से इंतजार में युवा




