Business

SBI Life में 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा SBI, जुटायेगा 3,465 करोड़

New Delhi : भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि वह एबसीआइ लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 3,465 करोड़ रुपये जुटायेगा.

SBI लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी घटायेगा

एसबीआई प्रवर्तकों की शेयरधारिता संबंधी नियामकीय नियमों को पूरा करने के लिए एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी घटायेगा.

शेयर बिक्री प्रक्रिया में 3.5 प्रतिशत का मूल निर्गम होगा और साथ ही इसमें एसबीआइ लाइफ की कुल जारी और चुकता इक्विटी शेयर का अतिरिक्त एक प्रतिशत बेचने का भी विकल्प होगा. शेयर बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य 770 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा गया है.

13 सितंबर को गैर खुदरा निवेशक भी होंगे शामिल

एसबीआइ ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसने 3.5 करोड़ शेयरों, कुल मिलाकर कंपनी की जारी और चुकता शेयर पूंजी का 3.5 प्रतिशत 12 सितंबर को गैर खुदरा निवेशकों को और 13 सितंबर को खुदरा निवेशको को बेचने को प्रस्ताव किया है.

13 सितंबर को वे गैर खुदरा निवेशक भी इसमें शामिल हो सकेंगे जिन्होंने अपनी आवंटित नहीं हुई बोलियों को आगे ले जाने का फैसला किया.

Related Articles

Back to top button