NationalTop Story

स्वामी चिन्मयानंद की बढ़ती मुश्किलें, लड़की से मसाज कराते वीडियो वायरल

New Delhi: छात्रा के साथ रेप और यौन शोषण के आरोपों को झेल रहे बीजेपी नेता और पूर्व गृह राज्यर मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

यूपी के शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप और एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है.

मंगलवार को ये मामला इसलिए भी तूल पकड़ लिया, क्योंकि इस केस में एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स न्यूहड होकर लड़की से मसाज करवा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः#JPSC की कार्यशैली पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं छात्र, पढ़ें-क्या कहा छात्रों ने…. (छात्रों की प्रतिक्रिया का अपडेट हर घंटे)

दावा है कि वीडियो में दिख रहे व्य़क्ति स्वामी चिन्मयानंद ही हैं. हालांकि इस वायरल वी‍डियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो चश्मेक में लगे खुफिया कैमरे से बनाया गया है.

क्या है वायरल हो रहे 9 मिनट 58 सेकंड के वीडियो में

31 जनवरी 2014 को रिकॉर्ड किये गए इस वीडियो की शुरुआत में एक लड़की एक अधेड़ व्ययक्ति के पैरों में मसाज कर रही है. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती है.

और पैरों में मालिश के बाद अधेड़ व्यक्ति न्यूड होकर लेट जाता है और लड़की उसके मालिश करती है. थोड़ी देर के लिए अधेड़ व्यजक्ति का ऊपरी हिस्सा चादर से ढका हुआ है, लेकिन बाद में वो पूरी तरह से न्यूड हो जाता है और लड़की से मालिश करवाता है.

हालांकि, ये वीडियो किसने बनाया और अब कैसे सामने आया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है.

लॉ की छात्रा ने चिन्मयानंद पर लगाया रेप का आरोप

उल्लेखनीय है कि यूपी के शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर रेप करने का आरोप लगाया है. अपने आरोप में उन्होंने ये भी कहा कि चिन्मयानंद ने एक साल तक शारीरिक शोषण किया.

इसे भी पढ़ेंः#AppleEvent ने लांच किया #iPhone11, कीमत में कटौती, 64,990 रुपये से शुरुआत 

पीड़िता का कहना है कि शाहजहांपुर पुलिस चिन्मयानंद के खिलाफ रेप केस नहीं दर्ज कर रही है. रेप जैसे संगीन आरोप के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.

लड़की का कहना है कि शाहजहांपुर पुलिस ने रेप केस नहीं दर्ज किया. और जब वो दिल्ली में थी तब दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर उसे शाहजहांपुर पुलिस को फॉरवर्ड किया था, लेकिन वह अब भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.’

पीड़िता ने ये भी बताया कि एसआइटी ने मुझसे करीब 11 घंटे पूछताछ की. इस दौरान पीड़िता ने रेप के बारे में भी बताया. इसके बावजूद भी अब तक चिन्मयानंद को नहीं गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#CCL CMD गोपाल सिंह का Political अवतार!

Related Articles

Back to top button