
Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण मामले में हाइकोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के बाद अब विधायक के लोग पीड़िता को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं.
विधायक के लोग आधी रात को आते हैं और गेट में जोर-जोर से धक्का देकर गाली-गलौज करते हैं. इससे पूरे परिवार में भय का माहौल है. यह जानकारी पीड़िता ने शनिवार को न्यूजविंग को दी.
पीड़िता ने कहा कि विधायक की रंगबाजी के कारण हमलोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. विधायक के लोग हर तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- #Chandrayaan2 मिशन को लेकर पाकिस्तानी मंत्री की बदजुबानी, भारतीयों की नसीहत-‘चांद छोड़ो, चंदा जुगाड़ो’
बेटे को स्कूल जाने में भी करते हैं परेशान
पीड़िता ने बताया कि बेटा नौवीं कक्षा का छात्र है. विधायक के लोग उसे बस से स्कूल नहीं जाने दे रहे हैं. वे लोग उसे बस से उतार देते हैं. इससे बच्चे की पढ़ाई बाधित हो रही है. मजबूरन बेटे को साइकिल से स्कूल भेजना पड़ रहा है.
घर से स्कूल की दूरी लगभग 15 किमी है. इतनी लंबी दूरी साइकिल से जाने के कारण वह अक्सर बीमार पड़ जाता है. जब पीड़िता से यह पूछा गया कि आप इस मामले में पुलिस से क्यों नहीं शिकायत करती हैं तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को शिकायत करने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. ढुल्लू पुलिस प्रशासन को अपनी जेब में रखता है. सारे लोग उससे मिले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- साजिश के तहत छात्र संघ चुनाव टाल रहा रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन : एबीवीपी
सोशल मीडया पर ढुल्लू के गुर्गे दे रहे हैं धमकी
पीड़िता को प्रताड़ित करने का सिलसिला यहीं नहीं रूक रहा. ढुल्लू के गुर्गे अब सोशल मीडिया पर भी खुलेआम यौन शोषण पीड़िता को धमकी दे रहे हैं.
हाल ही में समीर पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा – बाघमरा की जनता अपने विधायक के साथ है. और जो इनको साजिश के तहत बदनाम कर रहे हैं, उन पर जल्द लगाम लगने वाला है. समीर पांडेय नाम का यह व्यक्ति ढुल्लू महतो के टाइगर फोर्स का सदस्य है.
इसे भी पढ़ें- #Chandrayaan2: सॉफ्ट लैंडिंग से 2.1 किमी पहले टूटा संपर्क, चांद पर नहीं पहुंच सका विक्रम
… तो फांसी पर चढ़ जाउंगा : ढुल्लू
खुद को पाक-साफ साबित करने के लिए बाघमारा विधायक भी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर हाल ही में एक वीडिया पोस्ट किया है, जिसमें पवे खुद को पाक – साफ बता रहे हैं.
वे कहते हैं कि विरोधियों के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. अगर उनपर आरोप साबित हो गया तो वे फांसी पर चढ़ जायेंगे. इसके साथ ही वे मीडिया पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके खिलाफ तथ्यहीन खबरें प्रकाशित की जा रही हैं.




