Khas-KhabarNationalTop Story

मुंबई: #ONGC के प्लांट में लगी आग, पांच लोगों की मौत-आठ घायल

Mumbai: मुंबई में ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) के प्लांट में भीषण आग लग गयी है. बताया जा रहा है नवी मुंबई में ओएनजीसी के कोल्ड स्टोरेज में आग लगी है. कोल्ड स्टोरेज में कई लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल 5 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जिनकी मौत हो चुकी है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह 7 आग लगी.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद : रंगदारी में चले जाते थे मजदूरी के पैसे, तंग आकर मजदूर ने दे दी जान

पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आग इतनी भयंकर है कि उसकी लपटों काफी ऊपर उठ रही है.

इसे देखते हुए आस-पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

गौरतलब है कि प्लांट में एलपीजी गैस के कारण आग लगातार फैलती जा रही है. हालांकि फिलहाल प्लांट में गैस की प्रोसेसिंग रोक दी गई है. गैस की सप्लाई भी बंद कर दी गई है.


आग में कई आम लोगों के फंसे होने की आशंका है. सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है. ओएनजीसी ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है और बताया कि हम घटना को लेकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः17 लाख छात्रों  से पांच हजार करोड़ की धोखाधड़ी , ई-बिज कंपनी सील, प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button