DhanbadJharkhand

धनबाद : रंगदारी में चले जाते थे मजदूरी के पैसे, तंग आकर मजदूर ने दे दी जान

Dhanbad : बाघमारा के जमुनिया कोल डंप में काम करने वाले मजदूर धनु की कमाई का बड़ा हिस्सा रंगदारी में चला जाता था. जो बचता था उससे घर चलाना काफी मुश्किल था. इसी से तंग आकर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी.

बताया जाता है कि धनु इन दिनों काफी परेशान रहा करता था. पहले की अपेक्षा मजदूरी आधी भी नहीं रह गयी थी. इससे उसके परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पाता था. धनु ने सोमवार सुबह जहर खा लिया. कुछ ही देर बाद उसकी मौत घर में ही हो गयी.

इसे भी पढ़ें : बदले गये राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारी

बढ़ गया है टाइगर फोर्स का आतंक

धनु कालापत्थर ओपी क्षेत्र का रहने वाला था और काफी दिनों से जमुनिया कोल डंप में मजदूरी का काम करता था. विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि जमुनिया कोल डंप में रंगदारी की घटना काफी बढ़ गयी है. मजदूरों का आधा वेतन टाइगर फोर्स और ठेकेदार की सांठगांठ से रंगदारी में चला जाता है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : बच्चा चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, किडनी बेचने के लिए चुराते थे बच्चे

इलाज के अभाव में हो चुकी है मजदूर की मौत

सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले रतिगोप नामक शख्स की मौत इलाज के अभाव में हो गयी थी. वह सिरपोकी, बाघमारा का रहने वालजा था और 30 साल से जमुनिया कोल डंप में मजदूरी का काम करता था.

रंगदारी के कारण उसका काम बंद हो गया था. दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, सो इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया. टाइगर फोर्स के आतंक के कारण मजदूर ही नहीं, लोग भी परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें : ‘संथाल परगना को बचाना है तो बिचौलियों को भगाना होगा,’ साहेबगंज की जन चौपाल में बोले मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button