
Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पीपर टोली में भैरो तिग्गा के यहां किराये पर रहने वाली रेखा तिग्गा और उसकी 5 वर्षीया पुत्री प्रियांशी के शव घर के पास बने सोक-पिट में सड़ी-गली अवस्था में मिले.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ : किशोर पांडे गिरोह के तीन अपराधी हिरासत में, अलग-अलग जगह छापेमारी में धराये
आरोप है कि मां-बेटी की हत्या रेखा के लिव-इन पार्टनर मोहम्मद शमीम अंसारी ने सप्ताह भर पहले की है. साक्ष्य छुपाने की नीयत से शवों को टंकी में डालकर उसके ऊपर स्लैब ढंक दिया और फरार हो गया. शमीम रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी का रहनेवाला है.
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़े-गले शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआइ जांच जारी, 100 करोड़ रुपये से अधिक की हो सकती है गड़बड़ी
टंकी से दुर्गंध आने पर शवों का पता चला
बताया जा रहा है कि मृतका रेखा और आरोपी युवक करीब छह साल से साथ रह रहे थे. रेखा रेजा का काम करती थी. इसी दौरान शमीम से उसका संपर्क हुआ था.
मकान मालिक के अनुसार कुछ दिनों से उनके घर के पीछे जहां टंकी है, वहां से दुर्गंध आ रही थी. जब इसकी जांच की गयी तो पता चला कि उसमें शव पड़े हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : सीएम रघुवर दास का कुपोषण मुक्त अभियान और बच्चों का अंडा व आंगनबाड़ी सेविका




