West Bengal

कोलाघाट की ‘निर्भया’ ने तोड़ा दम, TMC नेताओं पर आरोप- रुपये लेकर केस वापस लेने का बनाया था दबाव

Kolkata : पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में गत शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित 10वीं की छात्रा ने शुक्रवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में दम तोड़ दिया.

परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि स्थानीय तृणमूल नेताओं ने पीड़ित लड़की के परिवार पर रुपये लेकर केस वापस लेने का दबाव बनाया है. उन्हें तमाम तरह से धमकियां भी दी गयी हैं.

सामूहिक दुष्कर्म में शामिल लोग सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. वारदात के बाद पीड़ित लड़की ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : स्कूल भवन की मरम्मत के दौरान गिरी छत, दबने से मजदूर की मौत, घरवालों ने शव उठाने से रोका

पेड़ से बांधकर बच्ची से किया गया था दुष्कर्म, प्रेमी भी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक छात्रा का प्रेम संबंध एक युवक से था. गत शनिवार को वह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में उसका प्रेमी भी मिल गया था. दोनों एक साथ जा रहे थे उसी समय उसे चार लोगों ने घेर लिया और दोनों को उठाकर एक निर्माणाधीन इमारत में ले गये थे. वहां पेड़ से बांधकर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. उसका वीडियो भी बनाया गया और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पर वीडियो को सोशल साइट पर पोस्ट करने की धमकी दी गयी. उसके प्रेमी को भी मारा-पीटा गया और उसे अलग बांधकर रखा गया. वारदात के बाद इस मामले में पुलिस लड़की के प्रेमी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें : गोमिया : रांची के मांडर में करंट लगने से स्वांग के दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

Related Articles

Back to top button