West Bengal

दुर्गापुर : NIT में अतिथि अध्यापकों के स्थायीकरण के खिलाफ छात्रों व रिसर्च स्कॉलर्स का प्रदर्शन

Durgapur : दुर्गापुर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) गेट के समक्ष मंगलवार को इंस्टीट्यूट के छात्रों व रिसर्च स्कॉलरशिप कर रहे प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान  प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार द्वारा इंस्टिट्यूट में अतिथि अध्यापकों के स्थायीकरण के फैसले का पर विरोध जताया.

प्रदर्शन के दौरान छात्रा देवप्रिया सरकार एवं रिसर्च स्कॉलर के चिरंजीव माझी ने बताया कि राज्य सरकार का यह फैसला मानने योग्य नहीं है. राज्य सरकार ने खाली पदों पर नियुक्त किये गये अतिथि अध्यापकों को स्थायी करने का फैसला किया है. जबकि एनआइटी एक राष्ट्रीय  शिक्षण संस्थान है, साधारण एमए या एमएससी पास होकर अतिथि अध्यापक के पद पर  शिक्षक नियुक्त किये जाते हैं. उन शिक्षकों का स्थायीकरण के यूजीसी के नियम के अधीन होना चाहिए जिसकी योग्यता अतिथि अध्यापकों के पास नही है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पत्रकारों को अब मिलेगी 7500 रुपये मासिक पेंशन, कैबिनेट में मिली मंजूरी

नेट, सेट पास होना अनिवार्य 

यूजीसी नियम के तहत सेट, नेट  इत्यादि पास करना अनिवार्य होता है. शिक्षकों को एमफिल या पीएचडी की योग्यता अनिवार्य होती है. यूजीसी के गाइडलाइन को राज्य सरकार मान्यता नहीं दे रही है.

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यूजीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर तुली हुई है. इससे इंस्टिट्यूट में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का भविष्य खराब हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : ‘SDO ने बेटी की शादी में कैटरिंग का काम करा लिया, पैसे मांगने पर कहते हैं- केस में फंसा दूंगा’

Related Articles

Back to top button