
Dhanbad : झारखंड में इन दिनों नौकरी से निकाले जाने का डर और व्यवसाय बंद की वजह से लोग तनाव में जी रहे हैं. लोग नौकरा जाने के डर से आत्महत्या भी कर ले रहे हैं. कुछ दिन पहले ही जमशेदपुर में नौकरी जाने के डर से कई लोगों ने आत्महत्या कर लिया था. सोमवार को भी ऐसा ही मामला धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है.
बाघमारा के ही रहने वाले राजद नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ यादव के बड़े पुत्र 44 वर्षीय विनोद यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि कोलियरी बंद होने की वजह से वह तनाव में था और इसलिए ऐसा कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – 4398 पंचायतों में मात्र 513 पंचायत ही है पूर्ण साक्षर, वाक्य पढ़ना और सरल गणित भी नहीं जानते लोग
कोलियरी बंद होने से तनाव में था मृतक विनोद यादव
बाघमारा इलाके में इन दिनों कई कोलियरी बंद हो गयी है. मृतक विनोद यादव भी कोलियरी में ही काम करता था और बंद होने से आर्थिक स्थिती खराब हो गयी थी. विनोद यादव पौसों की तंगी होने से बहुत तनाव में था. जिससे रविवार की देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
तनाव में रहते हैं कोयला व्यवसाय से जुड़े लोग
बाघमारा इलाके में इन दिनों कोलियरी बंद होने से कोयला व्यवसाय से जुड़े लोग तनाव में रह रहे हैं. कोलियरी बंद होने से लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो गये हैं. कोलियरी के व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि यही स्थिति क्षेत्र की रही तो कोयला व्यवसाय से जुड़े लोगों के पास एक मात्र रास्ता आत्महत्या ही रह जाएगा.
इसे भी पढ़ें – क्या मायावती की बसपा फिर से भाजपा के साथ गलबहिया के लिए आतुर हो रही है?




