DhanbadJharkhand

धनबाद : गोलीबारी के विरोध में बंद रहे प्राइवेट क्लीनिक व अस्पताल, IMA ने दिया धरना

Dhanbad : कतरास के श्यामडीह में संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में रविवार को आइएमए से जुड़े जिले के सभी अस्पताल और क्लीनिक बंद रहे. वहीं अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आइएमए के जिला सचिव सुशील सिंह अस्पताल परिसर के बाहर धरना दिया.

ग्रामीण एसपी अमन कुमार के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ. ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी के परिजनों से पूछताछ चल रही है. वह जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : गोमिया : विद्यालय परिसर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, दबंगों ने जेसीबी से नींव खोदी

ये है पूरा मामला

सुशील सिंह ने बताया कि कोलमुरना मानसिंहकुरवा निवासी संजय राय शनिवार दोपहर करीब एक बजे आया और पिस्तौल लहराकर अपने पिता का इलाज करने की बात कही. जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी तो वह फरार हो गया.

फिर देर रात लगभग दस बजे वह दुबारा आया और तीन राउंड हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है. सीसीटीवी के जरिये पुलिस ने अपराधी की शिनाख्त भी कर ली है. इसके बावजूद उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : चंदवा-बालूमाथ के गांवों में हाथियों का आतंक, फसलें रौंदी, घर तोड़े

कार्रवाई के बजाय दुर्व्यवहार किया

इस संबंध में सुशील सिंह का कहना है कि जांच के लिए अस्पताल आये पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत का माहौल है. आइएमए के जिला सचिव सुशील कुमार के धरना में कोयलांचल के चिकित्सक भी शामिल हुए.
आइएमए के अध्यक्ष डॉ एके सिंह, डॉ उमा शंकर, डॉ शिवानी झा, डॉ जिमी अभिषेक, डॉ संगीता करण, डॉ नीतू सिंह, डॉ सौरभ प्रकाश सहित दर्जनों चिकित्सक व बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा व समाज के गणमान्य लोग धरने में मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : 10 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी पार्सल यान से गायब, रेलमंत्री को ट्वीट कर की शिकायत

Related Articles

Back to top button