
DK
New Delhi/Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी पर जानलेवा हमला होने की खबर है. बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुडको प्लेस के पास उनपर जानलेवा हमला उस दौरान हुआ जब वह लोदी रोड स्थित अपने ऑफिस से एशियाड विलेज स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे.
Delhi Police: In the complaint, Anil Kumar Chaudhary says that he doesn’t think that it was a road rage or robbery. We are ascertaining what exactly was the cause. Two accused have been nabbed. https://t.co/vFdXh79Gl6
— ANI (@ANI) August 8, 2019
खबर है कि सेल अध्यक्ष की कार को एक गाड़ी ने जानलेवा हमले के इरादे से टक्कर मारी. यह गाड़ी सेल अध्यक्ष की कार का पीछा कर रही थी.
इसे भी पढ़ेंःअनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार आज शाम चार बजे देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी
घटना के बाद जब अनिल चौधरी अपने ड्राइवर के साथ कार से बाहर निकले, तो धक्का मारने वाली गाड़ी में सवार चार लोगों में से एक ने सेल अध्यक्ष के ड्राइवर का गला दबाकर उसे कब्जे में ले लिया और बाकी तीन ने अनिल चौधरी के सिर, गले, घुटने और पैर पर लोहे की रॉड से हमला किया. इन हमलावरों के पास चाकू भी था.
इस दौरान घटनास्थल से गुजर रही डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन की पेट्रोल मोटरसाइकिल ने तत्परता से चार हमलावरों में से 2 को पकड़ लिया.
वही सेल अध्यक्ष चौधरी को तुरंत एम्स (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. और तत्काल प्रभाव से हौज़ खास पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी है.
इसे भी पढ़ेंःखाने के शौकीन हैं तो रेस्टोरेंट जाएं, घर बैठे जोमैटो और सिवग्गी से मंगाएगे तो पड़ेगा महंगा !
इलाज के बाद अनिल चौधरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. वहीं पुलिस इस जानलेवा हमले की हर संभव पहलुओं से जांच कर रही है.
बोकारो स्टील प्लांट के ऑफिसर्स और कर्मचारी घटना से आहत
बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, एके सिंह ने घटना पर विरोध जताया है.
उन्होंने कहा वह लगातार SAIFI के साथ संपर्क में है और बहुत जल्द दिल्ली रवाना होने वाले है. कुछ हफ्ते पहले एजीएम की पिटाई और अब सैल चेयरमैन पर जानवेला हमले ने अधिकारियों को झकझोर कर रख दिया है.
इसे भी पढ़ेंःदेश के कई हिस्सों में भारी बारिशः महाराष्ट्र में सात दिनों में 16 लोगों की मौत, कर्नाटक में पांच की गयी जान




