
New Delhi: टेलीविजन की घटती मांग ने इस सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है. टेलीविजन बनाने वाली बड़ी कंपनियां जैसे सोनी, पैनासोनिक, बीपीएल को जहां वर्ल्ड कप के दौरान मांग बढ़ने की उम्मीद थी.
लेकिन घटती मांग ने इस सेक्टर पर मंदी की छाया ला दी है. संकट को देखते हुए कंपनियों को अपना लोकल प्रोडक्शन कम करना पड़ा है. साथ ही टीवी सेट के आयात में भी 20 फीसदी तक कमी आयी है.
इसे भी पढ़ेंःदिल्ली के जाकिर नगर में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, पांच की मौत, 11 घायल
इस सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि आनेवाले दिनों में अगर बाजार में टीवी की मांग ऐसे ही कम रही तो निर्माण को और कम करना होगा. और कॉस्ट कटिंग को लेकर लोगों के रोजगार पर भी खतरा आ सकता है.
वर्ल्ड कप के दौरान भी मांग सुस्त
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स सेक्टर से जुड़ी कंपनियां जहां जून-जुलाई में वर्ल्ड कप के दौरान टेलीविजन सेट की मांग बढ़ने की उम्मीद कर रही थी.
वहीं जून में बाजार सुस्त रहा. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, बाजार की सुस्त चाल के कारण कई कंपनियों में टीवी का बड़ा स्कॉट जमा हो गया है.
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स बनाने वाली कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि आनेवाले त्योहारों में घरेलू उपकरण जैसे टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन की मांग बढ़नी चाहिए.
लेकिन इसके लिए वो बहुत ज्यादा आश्वास्त नजर नहीं आते. टेलीविजन सेक्टर पर आये इस संकट के कारण लोगों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है.
प्रोडक्शन में कटौती
पैनासोनिक इंडिया के अधिकारी मनीष शर्मा का कहना है कि जुलाई में आशा के अनुरुप बाजार का रुख नहीं रहा और प्रोडक्शन में 10-15 फीसदी कटौती करनी पड़ी.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने की हालात की समीक्षा, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश
वहीं जुलाई में वॉशिंग मशीन की मांग भी उम्मीद से कम रही. जबकि मॉनसून के दौरान वॉशिंग मशीन की डिमांड बढ़ती है. अगर अगस्त महीने में भी मांग नहीं बढ़ी तो कंपनी को प्रोडक्शन में और कमी लानी होगी.
वही बीपीएल के सीओओ (Chief Operational Officer) मनमोहन गणेश ने बताया कि निर्माण में 15-20 प्रतिशत की कमी आयी है. क्योंकि बाजार की जो हालत है और आनेवाले समय को लेकर जैसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दीवाली से पहले तक मांग में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होनेवाली है.
वहीं सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां बाजार के सुस्त रवैये को देखते हुए टीवी सेट में खास बदलाव करने की कोशिश में है. ताकि ग्राहकों को आर्कषित किया जा सके.
गोदरेज होम अप्लाइंस के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा कि एक ओर जहां टेलीविजन सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है, वही दूसरे घरेलू उपकरण जैसे एयर कंडीशनर की मांग, बढ़ती गर्मी के कारण बढ़ी है. मार्च से मई के बीच एसी की मांग में 29 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि रेफ्रिजेनेटर की मांग 13% बढ़ी.
हालांकि, एलजी कंपनी के अधिकारी उमेश धाल ने फिलहाल, निर्माण में किसी तरह की कटौती किये जाने की बात से इनकार किया है. उन्होंने मांग में कमी की बात को भी नकारा. साथ ही कहा कि उनकी कंपनी फेस्टिव सीजन को लेकर काफी खुश है. और उम्मीद है कि इस दौरान मांग और बढ़ेगी.
इसे भी पढ़ेंः#धारा 370: राज्यसभा में पास होने के बाद आज लोकसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल




