
Surjit Singh
कैफे कॉफी डे. मतलब सीसीडी (CCD). यह नाम देशभर में मशहूर है. 1996 में स्थापित इस कंपनी के बारे में विकिपीडिया में सूचना है. जुलाई 2019 में यह कंपनी 28 राज्यों में फैली है. कंपनी के 28 राज्यों में 1843 आउटलेट हैं. कंपनी के आउटलेट्स ऑस्ट्रिया, सीजेक रिब्लिक, मलेशिया, इजिप्ट व नेपाल में भी हैं. कंपनी की 50,000 वेंडिंग मशीन, 900 से अधिक कॉफी डे किआक्स हैं. 30,000 से अधिक कर्मचारी इस कंपनी में काम करते हैं.
30 जुलाई को खबर आयी, इसके मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता हैं. सुसाइड नोट लिखा है. 31 जुलाई की सुबह वह मनहूस खबर आयी कि नेत्रावती नदी से सिद्धार्थ का शव बरामद किया गया. वीजी सिद्धार्थ की मौत, एक व्यक्ति, एक सपने का मर जाना भर है या आने वाले कल के “न्यू इंडिया” की बदहाल हालात की झलक. क्या हमारी सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को उस दलदल में फंसा दिया है, जहां से निकलने का रास्ता उद्योगपतियों को नहीं दिख रहा.
इसे भी पढ़ें – खाद्य आपूर्ति विभाग में हुए तबादलों में पैरवी और पावर हावी होने के लग रहे आरोप
29 जुलाई को बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने कंपनी की आम वार्षिक बैठक में कहाः सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश को बुरे हाल में पहुंचा दिया है. सरकार कहे या ना कहे, लेकिन आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन-चार सालों में विकास में कमी आयी है. वर्तमान सरकार, दूसरी सरकारों की तरह अपना हंसता हुआ चेहरा दिखाना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई यह नहीं है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में हालात खतरे के निशान तक पहुंच गया है.
हम कोई अर्थशास्त्री तो नहीं हैं. पर, आर्थिक खबरों में दिलचस्पी रखते हैं. इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वीजी सिद्धार्थ की मौत ने देश के उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों में काम करने वालों के सामने भविष्य को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाला कल इन सबसे ज्यादा भयावह खबरों वाला होगा.
आने वाला कल कितना भयावह हो सकता है, उसका अंदाजा राहुल बजाज के उस बयान से भी लगाया जा सकता है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम करने वाले 10 लाख लोगों की नौकरी खतरे में है. और यह सब सरकार की अस्पष्ट और भ्रामक नीतियों के चलते हो रहा है. यह आरोप, उस पार्टी की सरकार पर है, जिसके नेता कभी मनमोहन सिंह सरकार के वक्त कहा करते थे, पारालाईज्ड सिस्टम.
इसे भी पढ़ें –संसधानों का सही इस्तेमाल और जिम्मेदारियों का बंटवारा कर हम वित्तीय संकट का सामना कर सकते हैं
पिछले दिनों यह भी खबर आयी कि मोबाइल हैंडसेट निर्माण करने वाला सेक्टर बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है. इस सेक्टर में काम करने वाले करीब 2.50 लाख लोगों की नौकरी संकट में हैं. एक खबर यह भी आयी कि भारतीय रेल अपने 3 लाख कर्मचारियों की छंटनी करेगी.
बाकी सेक्टर की बात ना भी करें, तो इन खबरों का यही मतलब निकलता है कि 15 लाख के करीब लोग बेरोजगार होने वाले हैं. पर, सरकार इन विषयों पर कुछ नहीं बोल रही. इन समस्याओं को दूर करने के लिये क्या किया जा रहा है, इसकी जानकारी देने के बजाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बाघों का संख्या गिनाने में लगे हैं.
तो क्या वर्तमान हालात, यह नोटबंदी का असर है. जीएसटी का असर है. देश के माहौल का असर है. या नरेंद्र मोदी की किस्मत का असर है. लोग भूल गये होंगे. वर्ष 2015 में उन्होंने कहा थाः मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने लगे. यह मेरी किस्मत का असर का है.
इसे भी पढ़ें –राज्य के 11 पुलिस अधीक्षकों का तबादला, प्रियंका मीणा बनीं आइटीएस झारखंड एसपी




