JharkhandRamgarh

रामगढ़ उपकारा में औचक छापेमारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप

Ramgarh : रामगढ़ उपकारा जेल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के द्वारा औचक छापेमारी की गयी. शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे अचानक हुई छापेमारी से जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया.

करीब तीन घंटे तक छापेमारी चली और सुबह सात बजे यह खत्म हुई. इस दौरान पुलिस के जवानों ने जेल की सघन जांच की. हालांकि छापेमारी में अधिकारियों को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

इसे भी पढ़ें- चेन्नईः 14 ठिकानों पर एनआइए की रेड, टेरर फंडिंग को लेकर कार्रवाई

छापेमारी के दौरान इन चीजों की हुई जांच

  • सुरक्षा
  • कैदियों की जेल के अंदर की गतिविधियां
  • मुलाकातियों के ब्योरे
  • कैदियों को बाहर से मिल रही गैर नियम विरुद्ध सहायता और सुविधा की आशंका
  • मोबाइल और दूसरे ऐसे साधनों का जेल के अंदर इस्तेमाल
  • कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट लाने-ले जाने के दौरान बरती जा रही सुरक्षा
  • जेल ब्रेक की आशंका

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : अपहर्ता के चंगुल से आठ दिन बाद मुक्त हुआ युवक

कई कुख्यात अपराधी हैं रामगढ़ उपकारा में बंद

रामगढ़ उपकारा में कई बड़े आपराधिक संगठन से तालुक रखने वाले अपराधी और कई कुख्यात नक्सली बंद हैं. इससे पहले भी जेलों में छापेमारी की जा चुकी है.

उल्लेखनीय है कि जेल के अंदर से ही कई बार रंगदारी मांगी जाने की बात भी सामने आ चुकी है. इस छापेमारी से कैदियों में हड़कंप मच गया. जेल में करीब तीन घंटे तक पुलिसकर्मी पूरी मुस्‍तैदी से आपत्तिजनक चीजें ढूंढने में जुटे रहे, लेकिन जेल से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.

Related Articles

Back to top button