NationalWorld

अल कायदा प्रमुख जवाहिरी ने आतंकवादियों को कश्मीर में भारतीय सेनाओं पर हमले कर जिहाद जारी रखने को कहा

NewDelhi : फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज लॉन्ग वार जर्नल में अपने लेख में थॉमस जॉस्ली ने कहा है कि अलकायदा कश्मीर में भारतीय सेनाओं के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए समूह तैयार कर रहा है.आतंकी संगठन अल कायदा के प्रमुख आयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर कश्मीर को लेकर भारत को धमकी दी है. उसने कहा है कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की सरकार पर बिना रुके हमले करते रहना चाहिए. जवाहिरी ने अस शबाब द्वारा जारी  फॉरगॉट कश्मीर नाम वाले संदेश में कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद के मामलों में पाकिस्तान की संलिप्तता का भी जिक्र किया है.

इसे भी पढ़ेंः सोम, मंगल के बाद बुधवार को भी कर्नाटक मुद्दा लोकसभा में छाया रहा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का वाकआउट

जवाहिरी जब बोल रहा था तो जाकिर मूसा की तस्वीर स्क्रीन पर दिख रही थी

जर्नल के लिए लिखे लेख में थॉमस जॉस्ली के अनुसार अलकायदा कश्मीर में भारतीय सेनाओं के खिलाफ जिहाद छेड़ने की  तैयारी कर रहा है. सफेद कपड़े पहने जवाहिरी ने कहा है कि कश्मीर में मुजाहिद्दीन इस स्तर पर कम से कम भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करने को लेकर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाये और. भारत की मैनपावर और उपकरणों को लगातार नुकसान होता रहे.

जवाहिरी जब बोल रहा था तो जाकिर मूसा की तस्वीर स्क्रीन पर दिख रही थी, लेकिन उसने उसका कोई जिक्र नहीं किया. जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने मई महीने में मार गिराया था. जाकिर मूसा अलकायदा की भारतीय इकाई का संस्थापक था.  जवाहिरी ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को अमेरिका के चापलूस कहा है. अपने दायीं ओर एक राइफल और अपने बायीं ओर कुरान के साथ, जवाहिरी ने कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति की तुलना तालिबान और प्रवासी आतंकवादियों से की.

जवाहिरी ने दावा किया, पाकिस्तानी सेना और सरकार सभी मुजाहिदीन का इस्तेमाल विशेष राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने में दिलचस्पी रखते हैं.  बता दें, हाल ही खबर आयी थी कि पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी बलों ने खैरात के नाम पर बड़ी रकम जुटाने और उसे अलकायदा के आतंकवादियों को पहुंचाने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख को गिरफ्तार किया है.

समाचार पत्र डॉन ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से खबर दी कि सीटीडी ने आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकवाद को वित्तपोषण के आरोप में ह्यूमन कन्सर्न इंटरनेशनल नामक गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख अली नवाज को गिरफ्तार किया है. अधिकारी ने कहा कि अली पर खैरात के नाम पर पैसा जुटाने और उसे अल-कायदा को पहुंचाने का आरोप है. नवाज को शनिवार को आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे  सीटीडी की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः ट्विटर पर राहुल गांधी के फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ पहुंची, अमेठी में इसका जश्न मनायेंगे

 

Related Articles

Back to top button